img-fluid

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर केरल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने

May 26, 2026


नई दिल्ली । मुख्यमंत्री वीडी सतीशन (Chief Minister VD Sateeshan) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर (Met Prime Minister Narendra Modi) केरल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की (Discussed various issues related to Kerala) । नए मुख्यमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद हुई पीएम मोदी से सतीशन की यह मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है।


  • मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और केरल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। मैंने प्रधानमंत्री से केरल के भविष्य के विकास के लिए केंद्र सरकार से हर संभव सहायता और समर्थन का अनुरोध किया।” प्रधानमंत्री कार्यालय ने भी मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा, “केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की।” पीएम मोदी से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की । यह मुलाकात दोपहर 2:30 बजे नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में हुई ।

    बता दें कि केरल में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) सरकार के सत्ता में आने के बाद पीएम मोदी के साथ सतीशन की यह पहली मुलाकात है। मुलाकात के एजेंडे के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में यह स्पष्ट किया है कि मुलाकात के दौरान केरल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई है।

    सतीशन ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को शानदार जीत दिलाई। इस चुनाव में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतीं, जबकि लेफ्ट का आंकड़ा 99 सीटों से घटकर सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गया। इसके अलावा, भाजपा ने भी तीन सीटें जीतकर अपना खाता खोल लिया। चुनाव परिणाम सामने आने के बाद सतीशन ने 18 मई को अपने मंत्रिमंडल के 20 सहयोगियों के साथ शपथ ली।

    Share:

  • बॉर्डर की सुरक्षा में बेटियों ने बेटों से दो कदम आगे बढ़कर योगदान दिया - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    Tue May 26 , 2026
    बीकानेर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने कहा कि बॉर्डर की सुरक्षा में (In Border Security) बेटियों ने बेटों से दो कदम आगे बढ़कर योगदान दिया (Daughters have gone two steps ahead of Sons) । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह राजस्थान के बीकानेर में दो अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved