भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

मुख्यमंत्री 25 को भव्य नवनिर्मित जिला कार्यालय का करेंगे लोकार्पण

  • जिलाध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

भोपाल। भाजपा भोपाल के जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिवस 25 दिसंबर को भाजपा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सुशासन दिवस के रूप में मना रही है। सुशासन दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा 25 दिसंबर को अग्रसेन चौक इमामबाडा में दोपहर 2 बजे भव्य नवनिर्मित जिला कार्यालय का लोकार्पण करेंगे। पचौरी ने बताया कि जिला कार्यालय के लोकार्पण का कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा। जिसमें बड़ी संख्या में विधायक, सांसद, पार्षदगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। जिला कार्यालय का भोपाल कलेक्टर अविनाश लवानिया, डीआईजीइरशाद वली, नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी, सुधीर जाचक, राजेन्द्र गुप्ता, नित्यानंद शर्मा, मनोज राठौर, सुनील यादव, इन्द्रजीत राजपूत, संजय वर्मा, रवि शर्मा, मनोज विश्वकर्मा, विकास सोनी, लखन मेहर, राजेश कनोजिया, भरत यादव सहित जिला कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

Next Post

राजधानी में ठंड से हल्की राहत

Tue Dec 22 , 2020
भोपाल। राजधानी में आज सुबह ठंड से हल्की राहत मिली है। हालांकि प्रदेश में हवाओं का रुख उत्तरी होने से ठंडी हवाएं आ रही हैं। इसके चलते रात के तापमान में कमी दर्ज की जा रही है। राजधानी में रात का तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जो कि सामान्य से चार डिग्री […]