img-fluid

जिला अस्पताल परिसर में मेडिसिटी का भूमि पूजन 21 को मुख्यमंत्री करेंगे

November 16, 2024

  • मेडिकल कॉलेज सहित विभिन्न हेल्थ यूनिट का निर्माण होगा

उज्जैन। मुख्यमंत्री द्वारा की गई घोषणा के अनुरूप 500 करोड़ से अधिक की लागत से मेडिसिटी का निर्माण होने जा रहा है। जिला अस्पताल परिसर में भूमि पूजन 21 नवंबर को मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा। परिसर में मेडिकल कॉलेज सहित हेल्थ की अन्य यूनिट का निर्माण भी होगा।



भूमि पूजन कार्यक्रम के पूर्व शनिवार को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जिला अस्पताल परिसर और सख्याराजे प्रसूति गृह का निरीक्षण किया। कलेक्टर सिंह बताया कि अभी जिला अस्पताल और प्रसूति गृह के पुराने भवनों को हटाने का काम जारी है। ठेकेदार को काम समय अवधि में करने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, भाजपा नेता संजय अग्रवाल, जगदीश पांचाल, सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल, सिविल सर्जन अजय दिवाकर और अन्य अधिकारी मौजूद थे।

एक ही परिसर में कालेज और अन्य सुविधाएँ
चिकित्सा सुविधा पर आधारित यह ऐसा क्षेत्र होगा जहां एक ही परिसर में ओपीडी, एमरजेंसी, क्रिटिकल केयर सेंटर, कैंसर हॉस्पिटल, लैबोरेटी, ब्लड बैंक के साथ मेडिकल कॉलेज, डोरमेट्री और डॉक्टर्स हाउस आदि की व्यवस्था रहेगी। करीब 500 करोड़ रुपए से अधिक की लागत विकसित होने वाली मेडिसिटी के लिए प्रारंभिक तौर पर जिला अस्पताल व आसपास के क्षेत्र का चिन्हित किया गया था।

सीएम ने 11 माह पहले की थी घोषणा
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जनवरी 2024 में मेडिसिटी की घोषणा की थी। इस मेडिसिटी में चिकित्सा की कई सुविधाएं होंगी। साथ ही एक मेडिकल कॉलेज भी होगा।

Share:

  • 121 अमेरिकी डालर का हार चढ़ाया महाकाल में

    Sat Nov 16 , 2024
    आज सुबह मंदिर पहुँचे श्रद्धालु ने भगवान को समर्पित करने के बाद मंदिर समिति में गुप्तदान किया उज्जैन। भगवान महाकाल के अनुयायी देश में ही नहीं विदेशों में भी हैं। आज शनिवार सुबह आए श्रद्धालु ने भगवान महाकाल का पूजन अर्चन किया और उन्हें 121 अमेरिकी डालर से बना हार अर्पित किया। इसके बाद इसे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved