
इंदौर। बच्चों के साथ तालाब में नहाने गया एक बच्चा डूब गया। उसकी तलाश की जा रही है। घटना के बाद साथी बच्चे वहां से भाग गए। गोताखोर आरियन पिता महेश निवासी कजलाना (सांवेर) की तलाश में लगे हैं। आरियन दो बच्चों के साथ घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर कजलाना तालाब में आज सुबह नहाने गया था।
जैसे ही वह डूबने लगा तो साथ में गए बच्चे घबरा गए और वहां से भाग गए। जैसे ही पुलिस और ग्रामीणों को इसकी सूचना मिली तो आरियन की तलाश शुरू की। आरियन के पिता की तीन साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। वह परिवार का इकलौता बेटा था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved