img-fluid

चीन को मिली भारत से जोरदार हार, UN में आगामी चार साल तक ECOSOC का सदस्य बना भारत

September 15, 2020

नई दिल्ली । भारत ने चीन को पछाड़ते हुए आर्थिक और सामाजिक परिषद (ECOSOC) की संस्था यूनाइटेड नेशन के कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के सदस्य के रूप में जगह बना ली है। इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति द्वारा सभी के बीच सार्वजनिक की गई। संयुक्त राष्ट्र की इकोनॉमिक एंड सोशल काउंसिल महिलाओं की स्थिति के लिए काम करती है।

इस संबंध में टीएस तिरुमूर्ति ने ट्वीट किया, ‘प्रतिष्ठित ECOSOC निकाय में भारत ने सीट जीती है। भारत को कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन (सीएसडब्ल्यू) का सदस्य चुना गया है। यह हमारे सभी प्रयासों में लैंगिक समानता और महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के लिए हमारी प्रतिबद्धता का एक महत्वपूर्ण समर्थन है। हम सदस्य देशों को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देते हैं।’

गौरतलब है कि भारत, अफगानिस्तान और चीन ने कमीशन ऑन स्टेटस ऑफ वूमेन के लिए चुनाव लड़ा था। इसमें भारत और अफगानिस्तान ने 54 सदस्यों के साथ मतदान में जीत हासिल की, जबकि चीन को करारी हार का सामना करना पड़ा। यहां चीन आधे वोट भी नहीं जुटा पाया। बता दें कि इस साल प्रसिद्ध बीजिंग वर्ल्ड कॉन्फ्रेंस की 25वीं सालगिरह मनाई जा रही है और इसी दौरान चीन को झटका भी लगा है। भारत इस आयोग का अगले चार साल तक सदस्य बना रहेगा।

Share:

  • चीन की स्थित ठीक करने मैदान में उतरे जिनपिंग, मार्केल समेत कई नेताओं को फोन लगाया

    Tue Sep 15 , 2020
    नई दिल्ली। भारत-चीन सीमा विवाद, हांगकांग, ताइवान और साउथ चाइना सी में दादागिरी जैसे मुद्दों पर चीन की पूरे विश्व में कड़ी आलोचना हो रही है। यूरोप दौरे पर गए चीन के विदेश मंत्री वांग यी को बीते दिनों इस सब के लिए काफी कड़े संदेश मिले हैं। चीन के सभी प्रमुख देशों से रिश्ते […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved