img-fluid

चीन ने ताइवान के चारों ओर बढ़ाई सैन्य गतिविधि, 10 लड़ाकू विमान और 10 नौसैनिक जहाजों की तैनाती

November 09, 2025

ताइपे. ताइवान (Taiwan) और चीन (China) के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि उसने अपने आसपास 10 चीनी सैन्य विमानों (Chinese military aircraft) और 10 नौसैनिक जहाजों (naval vessels) की गतिविधि दर्ज की है। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए कहा आज सुबह 6 बजे (स्थानीय समय) तक ताइवान के चारों ओर 10 चीनी विमान और 10 नौसैनिक जहाजों की गतिविधि दर्ज की गई। इनमें से चार विमानों ने ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा पार कर उत्तर और दक्षिण-पश्चिमी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया। मंत्रालय ने कहा कि #ROCArmedForces लगातार स्थिति की निगरानी कर रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इससे पहले शनिवार को भी ताइवान ने 18 चीनी सैन्य विमान, 7 नौसैनिक जहाज और 1 सरकारी जहाज अपनी सीमा के आसपास देखे थे। इनमें से 10 विमानों ने ताइवान के उत्तरी, दक्षिण-पश्चिमी और पूर्वी हवाई क्षेत्र में प्रवेश किया था।


ताइवान के चारों ओर चीन की बढ़ी गतिविधि
शुक्रवार को चीन की ओर से सबसे बड़ी सैन्य गतिविधि दर्ज की गई, जब 38 चीनी लड़ाकू विमान और 9 नौसैनिक जहाज ताइवान के चारों ओर सक्रिय पाए गए थे। उनमें से 31 विमानों ने मध्य रेखा पार की थी। गौरतलब है कि ताइवान स्ट्रेट की मध्य रेखा चीन और ताइवान के बीच एक अनौपचारिक सीमा मानी जाती है, लेकिन बीजिंग ने हाल के वर्षों में इसे बार-बार तोड़ा है, जो ताइवान पर दबाव बढ़ाने की उसकी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

डोनाल्ड ट्रंप ने दी चेतावनी
इस बीच, हाल में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी है कि अगर उसने ताइवान के खिलाफ कोई सैन्य कदम उठाया, तो उसके गंभीर नतीजे होंगे। ट्रंप ने सीबीएस को दिए एक इंटरव्यू में कहा अगर चीन ने ऐसा कदम उठाया, तो उसे पता है कि उसके क्या परिणाम होंगे। मैंने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की और इस पर बात नहीं हुई, क्योंकि वह अच्छी तरह जानते हैं कि अगर ऐसा कुछ होता है, तो क्या होगा। हालांकि, ट्रंप ने अपनी रणनीति का खुलासा करने से इनकार किया और कहा कि वह ‘अपनी चाल’ गुप्त रखना चाहते हैं।

Share:

  • कांग्रेस का मतलब मुसलमान… तेलंगाना में BJP नेता ने कहा- सभी हिंदू हमें दें वोट

    Sun Nov 9 , 2025
    डेस्क: हैदराबाद में केंद्रीय मंत्री बंदी संजय कुमार (Bandy Sanjay Kumar) ने सत्तारूढ़ कांग्रेस (Congress) और बीआरएस (BRS) पर मुस्लिम (Muslim) तुष्टिकरण में लिप्त होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि हिंदुओं (Hindus) से भाजपा (BJP) को वोट (Vote) देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि यही एकमात्र पार्टी है जो हिंदू धर्म की रक्षा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved