विदेश

China रेगिस्तान में बना रहा बैलेस्टिक मिसाइल रखने के 100 ठिकाने

वाशिंगटन। चीन (China) अपने उत्तर-पश्चिमी शहर युमेन के नजदीक स्थित रेगिस्तान (desert) में इंटरकॉन्टिनेंटल बैलेस्टिक मिसाइल Intercontinental Ballistic Missile (ICBM) को रखने के 100 नए भूमिगत ठिकाने (100 new underground bases) बना रहा है। 
खबरों के अनुसार चीन(China) के इस कदम से संकेत मिलता है कि चीन (China)अपने परमाणु हथियारों के जखीरे में विस्तार कर रहा है। चीन के 119 ठिकाने पहले से ही जानकारी में हैं, जहां पर उसकी आइसीबीएम रखी हो सकती हैं। उसकी ये मिसाइल अमेरिका तक मार करने में सक्षम हो सकती हैं। माना जाता है कि चीन की सभी आइसीबीएम परमाणु हथियारों से लैस हैं। जिस इलाके में भूमिगत ठिकाने बनाने का कार्य हो रहा है, वह बीजिंग से 2,100 किलोमीटर की दूरी पर है।



कैलीफोर्निया के जेम्स मार्टिन सेंटर के शोधकर्ताओं ने इस जगह की सेटेलाइट से तस्वीरें ली हैं। अभी तक माना जा रहा है कि चीन के पास 250 से 350 परमाणु हथियार हैं और इन्हें तैयार करके वह शांत बैठा है। लेकिन इन नए भूमिगत ठिकानों के निर्माण से स्पष्ट हो गया है कि चीन अपना परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ा रहा है। हालांकि अमेरिका और रूस की तुलना में उसके परमाणु हथियारों की संख्या अभी बहुत कम है। लेकिन चीन के तेवर देखते हुए उसकी यह मंशा बेहद खतरनाक है। उसके परमाणु हथियारों का जखीरा बढ़ना अमेरिका के लिए नई चुनौती की तरह है। चीन अमेरिका को पीछे छोड़कर दुनिया की नई सुपर पावर बनने के उद्देश्य से कार्य कर रहा है।

Share:

Next Post

शनिवार का राशिफल

Sat Jul 3 , 2021
  शनिवार का राशिफल युगाब्ध-5123, विक्रम संवत 2078, राष्ट्रीय शक संवत-1943 सूर्योदय 06.27, सूर्यास्त 06.50, ऋतु – वर्षा आषाढ़ कृष्ण पक्ष नवमी, शनिवार, 03 जुलाई 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। […]