img-fluid

ताइवान के सीक्रेट डिफेंस प्लान पर चीन की नजर, ऐसे रच रहा साजिश

January 01, 2026

डेस्क: चीन (China), ताइवान (Taiwan) के सीक्रेट डिफेंस प्लान (Secret Defense Plan) पर नजर गड़ाए हुए है. इसी रणनीति के तहत बीजिंग (Bejing) न सिर्फ सैन्य दबाव बढ़ा रहा है, बल्कि अंदरूनी तौर पर जासूसी के जरिए ताइवान की सुरक्षा व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश भी कर रहा है. बीते कई सालों में सामने आए कई मामलों से खुलासा हुआ है कि ताइवानी सेना, सरकारी तंत्र और राजनीति तक में चीन की घुसपैठ गहरी होती जा रही है.

साल 2022 में ताइवान की नौसेना में मरीन सार्जेंट रहे चेन यिमिन कर्ज में डूबे हुए थे और पैसों की सख्त जरूरत में थे. इसी दौरान उन्हें इंटरनेट पर एक लोन का विज्ञापन दिखा. बाद में पता चला कि यह विज्ञापन चीन सरकार की ओर से काम करने वाले एक एजेंट का था. एजेंट ने चेन को लालच दिया कि अगर वह ताइवान से जुड़े गुप्त सैन्य दस्तावेज सौंप देंगे, तो बदले में उन्हें नकद पैसे मिलेंगे. मजबूरी में चेन इस सौदे के लिए राजी हो गए.

इसके बाद करीब एक साल तक चेन ने ताइवान के दो सैन्य ठिकानों के कंप्यूटर सिस्टम से टॉप सीक्रेट फाइलें डाउनलोड और प्रिंट कीं. उन्होंने इन दस्तावेजों की तस्वीरें लीं और ऑनलाइन मैसेजिंग ऐप्स के जरिए अपने बिजनेस मैनेजर को भेज दिया. इस काम के बदले उन्हें 1 लाख 70 हजार न्यू ताइवान डॉलर मिले. साल 2023 की शुरुआत में चेन को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में ताइवान के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत उन्हें 2 साल 2 महीने की जेल की सजा सुनाई गई.


  • चेन यिमिन का मामला कोई अकेला उदाहरण नहीं है. हाल के वर्षों में ताइवान के 100 से ज्यादा पूर्व सैनिकों, मौजूदा सैन्य अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों पर चीन के लिए जासूसी करने के आरोप लगे हैं. ताइवान सरकार ने माना है कि इनमें से कुछ लोगों को गोपनीय रक्षा योजनाओं तक पहुंच मिली थी, जो अब चीन के हाथ लग सकती हैं. कई आरोपी जेल में हैं, लेकिन अधिकारियों को शक है कि कुछ जासूस अभी भी गुप्त रूप से काम कर रहे हैं.

    ताइवान के चारों ओर चीन लगातार बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास कर रहा है. ऐसे में खतरा सिर्फ बाहर से नहीं, बल्कि अंदरूनी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर है. ताइवान के न्याय मंत्रालय के जांच ब्यूरो (MJIB) के उप निदेशक डेविड ह्सू के मुताबिक, चीन जासूसी के लिए तीन मुख्य रास्तों का इस्तेमाल करता है. चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP), पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) और सरकारी खुफिया एजेंसियां, जिनमें स्टेट सिक्योरिटी मंत्रालय शामिल है.

    चीन आमतौर पर पहले आमने-सामने मिलकर भरोसा जीतने की कोशिश करता है. चूंकि चीनी नागरिकों के ताइवान आने पर सख्त पाबंदी है, इसलिए एजेंट अक्सर ताइवानी नागरिकों के चीन जाने का इंतजार करते हैं, चाहे वे व्यापार के लिए हों या परिवार से मिलने. इसके अलावा डेटिंग ऐप्स, फेसबुक और लिंक्डइन जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए भी लोगों को फंसाया जाता है.

    2023 में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जब एक रिटायर्ड ताइवानी सैनिक ने चीन के लिए काम करते हुए 9 अन्य मौजूदा और पूर्व सैनिकों को भर्ती किया. इन लोगों ने सैन्य ठिकानों और ट्रेनिंग से जुड़ी अहम जानकारी चीन को दी. कुछ मामलों में तो राष्ट्रपति लाई चिंग-ते और विदेश मंत्री रह चुके जोसेफ वू के यात्रा कार्यक्रम तक लीक किए गए.

    Share:

  • 9 बार बेच दी मृत किसान की जमीन, सीहोर में पावर ऑफ अटॉर्नी का गजब मिसयूज

    Thu Jan 1 , 2026
    सीहोर: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में जमीन घोटाले (Land Scam) का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) ने एक बड़े भूमि घोटाले में कार्रवाई करते हुए धोखाधड़ी (Fraud) और आपराधिक साजिश के आरोप में केस दर्ज किया है. मामला एक ऐसे किसान (Farmer) की कृषि भूमि से जुड़ा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved