img-fluid

चीन ने किया स्‍वीकार, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान PAK को दी थी मदद, सैटेलाइट डाटा भी साझा करने का दावा

May 09, 2026

नई दिल्ली। पिछले साल हुए ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को लेकर एक बड़ा दावा सामने आया है। चीन (China) ने पहली बार स्वीकार किया है कि इस सैन्य अभियान (Military Operation) के दौरान उसने पाकिस्तान (Pakistan) को तकनीकी और खुफिया सहायता दी थी। चीनी सरकारी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, यह सहयोग केवल उपकरणों तक सीमित नहीं था, बल्कि इसमें रणनीतिक स्तर पर भी सहायता शामिल थी।

चीनी इंजीनियरों की कथित भूमिका
हांगकांग स्थित साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सरकारी चैनल सीसीटीवी ने खुलासा किया कि इंजीनियर झांग हेंग ने मई में हुए चार दिवसीय संघर्ष के दौरान पाकिस्तान को रीयल-टाइम सैटेलाइट डाटा और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध से जुड़े उपकरण उपलब्ध कराए थे।

इन जानकारियों के आधार पर पाकिस्तानी वायुसेना को भारतीय वायुसेना की गतिविधियों पर निगरानी में मदद मिलने का दावा किया गया है। झांग हेंग चीन की सरकारी एयरोस्पेस कंपनी एविएशन इंडस्ट्री कॉर्पोरेशन ऑफ चाइना (AVIC) से जुड़े हैं और चेंगदू एयरक्राफ्ट डिजाइन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट में इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं।


  • जे-10सी लड़ाकू विमानों पर भी सहयोग का दावा
    रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि संघर्ष के दौरान पाकिस्तान ने चीन निर्मित जे-10सी लड़ाकू विमानों का इस्तेमाल किया था। इस दौरान चीनी विशेषज्ञों ने न केवल तकनीकी सहायता दी, बल्कि विमानों के रखरखाव और संचालन में भी सहयोग किया। यह पहली बार माना जा रहा है जब चीन ने भारत-पाकिस्तान संघर्ष में अपनी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका को सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया है। इससे दोनों देशों के बीच गहरे सैन्य और रणनीतिक सहयोग की तस्वीर सामने आती है।

    चीन-पाकिस्तान रक्षा साझेदारी पर सवाल
    विशेषज्ञों का मानना है कि यह खुलासा चीन और पाकिस्तान के बीच मजबूत रक्षा साझेदारी को और स्पष्ट करता है। पाकिस्तान के सैन्य उपकरणों का बड़ा हिस्सा चीन निर्मित बताया जाता है, जिससे दोनों देशों की सैन्य निर्भरता भी उजागर होती है।

    भारत की प्रतिक्रिया और सैन्य तैयारी
    इस बीच, भारतीय सेना की ओर से भी स्थिति पर प्रतिक्रिया दी गई है। लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा है कि भारत को पाकिस्तान, चीन और तुर्किये जैसे कई मोर्चों से चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन भारतीय सशस्त्र बल हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    Share:

  • AI पर चीन को घेरने की तैयारी में भारत-अमेरिका, सहयोग बढ़ाएंगे, जानें सब कुछ

    Sat May 9 , 2026
    नई दिल्ली. भारत (India) और अमेरिका (US ) के बीच कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) और उभरती तकनीकों को लेकर सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। इसी बीच अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि AI जैसी अत्याधुनिक तकनीकों की पूरी क्षमता हासिल करने के लिए भारत और अमेरिका को खुलेपन के सिद्धांतों पर आगे […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved