विदेश

चीन में अजीबोगरीब मामला, शादी के दिन दूल्‍हा-दुल्हन निकले भाई-बहन, फिर यह हुआ…

नई दिल्‍ली । चीन (China) से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादी (wedding) हो रही थी। तभी दूल्हे की मां की नजर दुल्हन (Bride) के हाथों पर पड़ी। फिर जो हुआ उसकी कल्पना कभी किसी ने सपने में भी नहीं की होगी। इसके तुरंत बाद दूल्हे की मां जोर जोर से रोने लगी।

भाई-बहन निकले दोनों
डेलीस्टार के मुताबिक, दरअसल जिस कपल की शादी हो रही थी वो भाई-बहन (brother-sister) निकले। हुआ ये कि महिला ने दुल्हन के हाथों पर जन्म का निशान बना हुआ देखा। इसके तुरंत बाद ही उसने अपनी बेटी को पहचान लिया। बताया जा रहा है कि यह घटना चीन के जिआनग्‍सू प्रांत के सोझोउ की है। ये शादी 31 मार्च को हो रही थी।


चीनी मीडिया में छाई है ये खबर
ये खबर चीनी मीडिया में छाई हुई है। इसके बाद ये हुआ कि जब लड़के की मां ने हाथ पर बने निशान देखा। इसके बाद उसके मौजूदा माता-पिता के बारे में पूछा तो पता चला कि 20 साल पहले उन्होंने इस लड़की को गोद लिया था। उन्हें ये बच्ची सड़क किनारे पड़ी मिली थी।

पर शादी रूकी भी नहीं
इसके बाद लड़की अपनी मां से मिलकर रोने लगी। कहानी में जबरदस्त ट्वविस्ट तब आया जब शादी पर कोई रोक नहीं लगाई गई। ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि उस मां ने दूल्‍हे को भी गोद लिया गया था। दुल्‍हन की असली मां को भी इस शादी पर कोई ऐतराज नहीं था।

किस्मत के खेल बड़े अजीब हैं
लोकल मीडिया की मानें तो 20 साल पहले जब इस महिला की बेटी गुम हुई थी तो उसने उसे काफी ढूंढ़ा था। जब नहीं मिली तो उसने बच्चे को गोद लिया था। अब इसी लड़के से उसकी बेटी की शादी हुई। शादी में मौजूद लोग भी काफी भावुक हो गए थे। मेहमानों ने मां-बेटी को बधाई दी।

Share:

Next Post

Britain ने लगाई बच्चों और किशोरों में एस्ट्राजेनेका के कोविड टीके के परीक्षण पर रोक

Wed Apr 7 , 2021
लंदन । ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (University of Oxford) ने कहा कि उसने एस्ट्राजेनेका (AstraZeneca) की कोरोना वायरस बीमारी ( Corona virus disease) (कोविड-19) महामारी Covid-19 pandemic की छह से 17 आयु वर्ग के बच्चों और किशोरों के लिए विकसित वैक्सीन का परीक्षण (Stop vaccine testing) रोक दिया है। द वॉल स्ट्रीट जर्नल The Wall Street Journal […]