देश

भारतीय जलक्षेत्र में घुसा चीनी पोत, भारतीय नौसेना ने खदेड़ा


नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख में लगातार भारतीय सीमा में प्रवेश की कोशिश में जुटा चीन हिंदी महासागर में पीछे हट रहा है। चीनी युआन वांग-श्रेणी के अनुसंधान पोत जिन्होंने पिछले महीने मलक्का जलडमरूमध्य से हिंद महासागर क्षेत्र में प्रवेश किया था, वो वापस लौट गए हैं। जब से इन पोतों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया था भारतीय नौसेना के युद्धपोतों द्वारा इसे ट्रैक किया जा रहा था। भारतीय नौसेना ने कहा, चीनी अनुसंधान पोत भारतीय जल क्षेत्र में घुस आया था, लेकिन जासूसी में संलिप्त पाए जाने के संदेह में उसे वहां से वापस लौटने के लिए मजबूर किया गया।
हिंद महासागर में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अमेरिका ने मालदीव के साथ रक्षा सहयोग को लेकर समझौता किया है। अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन की तरफ से यह घोषणा की गई। यह समझौता ऐसे वक्त हुआ है, जब ट्रंप प्रशासन क्षेत्र में चीन की बढ़ती मौजूदगी का मुकाबला करने के लिए हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपने सहयोग को मजबूत कर रहा है।

Share:

Next Post

घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 323 अंक लुढ़का

Thu Sep 17 , 2020
मुम्बई। कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 323 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 38,979.85 पर बंद हुआ। दूसरी ओर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का […]