
जबलपुर। खमरिया और गोरखपुर थाना क्षेत्र में दो हत्याओं की घटनाओं से शहर दहल उठा। खमरिया थानाक्षेत्र के ग्राम घाना में जहां एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। वहीं गोरखपुर थाना अंतर्गत साई नगर, माण्डवा बस्ती में एक पति ने चरित्र संदेह के चलते अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों मामलों में हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दी है। जानकारी अनुसार खमरिया थाना प्रभारी निरुपा पाण्डेय ने बताया कि ग्राम घाना अंतर्गत सम्मति बस्ती में एक महिला की हत्या की सुबह सूचना मिली। मौके पर जागर देखा तो महिला घर में ही खून से लतफत हालत में पड़ी थी। किसी अज्ञात आरोपी द्वारा महिला का चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि ग्राम घाना, एसबीआई बैंक के पास रहने वाली मृतिका 50 वर्षीय शीला चौधरी किराए का घर लेकर कचरा बीनने का काम करती थी। अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से महिला की हत्या कर दी है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved