इंदौर न्यूज़ (Indore News)

हिन्दू नववर्ष पर शहर होगा भगवामय, राजबाड़ा सहित प्रमुख स्थानों पर होंगे आयोजन

कहीं सूरज को अघ्र्य तो कहीं श्रीखंड और गुड़-धनिया बांटकर मनाएंगे नया साल
इंदौर। दो साल कोरोना (Corona) की त्रासदी झेलने के बाद इस साल हिन्दू नववर्ष (Hindu New Year)  शहरभर में धूमधाम से मनाया जाएगा। पूरे शहर को भगवामय किया जा रहा है।
संस्था रुद्राक्ष (Institution Rudraksh) द्वारा घर-घर भगवा-हर घर भगवा अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पूरे शहर में भगवा झंडे लगाए जा रहे हैं। संस्था के कार्यकर्ता मोहल्लों और कॉलोनियों में जाकर एक निर्धारित राशि लेकर झंडे दे रहे हैं। राजबाड़ा चौक (Rajbara Chowk) पर लोक संस्कृति मंच (Lok Sanskriti Manch) के संयोजक सांसद शंकर लालवानी (MP Shankar Lalwani) द्वारा सूर्य को अघ्र्य दिया जाएगा। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बड़ा गणपति चौराहे (Bada Ganpati Square) पर पूर्व पार्षद टीनू जैन द्वारा सुबह सवा 6 बजे सामूहिक अघ्र्य एवं पारंपरिक लोक संगीत का आयोजन किया जाएगा। मालवा मिल चौराहे (Malwa Mill Square) पर वीर शिवाजी ग्रुप के कार्यकर्ता श्रीखंड और गुड़-धनियां बांटकर नए साल की बधाई देंगे। वहीं 2 अप्रैल से सबके राम जन्मोत्सव समिति द्वारा दशहरा मैदान पर 7 दिनी आयोजन किए जाएंगे।


1008 गायों को भोज कराएंगे विधायक शुक्ला
नए साल (गुड़ी पड़वा) (Gudi Padwa) की शुरुआत विधायक संजय शुक्ला (Sanjay Shukla) द्वारा गोमाता का पूजन और उनको भोजन कराने से की जाएगी। एक नंबर विधानसभा की गोशालाओं के अलावा अन्य स्थानों पर भी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ जाकर गोमाता की सेवा की जाएगी। इसके साथ ही नववर्ष की बधाई देते हुए बड़ा गणपति चौराहे पर गुड़-धनिए का वितरण किया जाएगा।

 

Share:

Next Post

सुभाष मार्ग पर फिर लगने लगे निशान, लोगों में धुकधुकी

Thu Mar 31 , 2022
आज सुबह निगम अधिकारियों की टीम रामबाग और सुभाष मार्ग के हिस्से में निशान लगाने पहुंची, पूर्व में भी निशान लगाने के दौरान हुआ था हंगामा, निगम ने रोक दिया था काम इंदौर। जिंसी से रामबाग तक 100 फीट चौड़ी सडक़ के लिए पिछले दिनों निगम ने रामबाग और सुभाष मार्ग क्षेत्र में नपती का […]