img-fluid

इंदौर: अक्टूबर के पहले दिन ही टूटा 10 साल की गर्मी का रिकॉर्ड

October 02, 2026

  • ठंड के महीने की शुरुआत गर्मी के रिकॉर्ड से
  • 2017 में अक्टूबर में दर्ज 35.6 डिग्री का रिकॉर्ड टूटा
  • वर्ष 2000 में अक्टूबर में था 37.8 डिग्री तापमान

इंदौर। ठंड (Cold) के शुरुआती महीने अक्टूबर (October) की शुरुआत इस बार गर्मी के रिकॉर्ड (record) के साथ हुई। महीने के पहले ही दिन इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान (Maximum temperature) 35.7 डिग्री पर पहुंच गया। इसके साथ ही अक्टूबर में पिछले 10 साल में दर्ज सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड टूट गया। सुबह से शाम तक सूरज आग बरसाता रहा और लोग गर्मी से बेहाल होते नजर आए। शाम को सूरज ढलने के बाद गर्मी से राहत मिली।


  • मौसम विभाग के अनुसार इससे पहले पिछले 10 साल में अक्टूबर का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री वर्ष 2017 में 2 और 4 अक्टूबर को दर्ज किया गया था, यानी इस बार अक्टूबर के पहले दिन ही यह रिकॉर्ड 0.1 डिग्री से टूट गया। विमानतल स्थित मौसम केंद्र के मुताबिक कल 1 अक्टूबर को दर्ज 35.7 डिग्री तापमान सामान्य से 3 डिग्री ज्यादा रहा। वहीं रात से सुबह के बीच न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। यानी कुछ ही घंटों में तापमान में 18.1 डिग्री की गिरावट आ गई। वहीं आज सुबह से फिर तेज धूप निकली है और सुबह 8.30 बजे ही तापमान 26 डिग्री पर पहुंच गया।

    25 साल पहले थी इस दिन सर्वाधिक गर्मी
    मौसम विभाग के अनुसार इंदौर में अक्टूबर में सर्वाधिक गर्मी का रिकॉर्ड अब से 25 साल पहले वर्ष 2000 में बना था। तब 22 अक्टूबर को तापमान बढ़कर 37.8 डिग्री पर जा पहुंचा था। इस साल अक्टूबर की शुरुआत में ही गर्मी के तीखे तेवर देखकर संभावना जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में यह रिकॉर्ड भी टूट सकता है और यह साल अक्टूबर का सबसे गर्म साल बन सकता है।

    और बढ़ सकता है तापमान
    अक्टूबर माह में भी अकसर बारिश देखने को मिलती है। पिछले साल ही 5.1 इंच बारिश दर्ज की गई थी। इस बार भी इंदौर बारिश के औसत आंकड़े से 14.3 इंच पीछे है। इसे देखते हुए इंदौर को अक्टूबर में बारिश की बहुत जरूरत है, लेकिन मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि आने वाले दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है। मौसम साफ रहेगा, जिसके कारण दिन के तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

    Share:

  • विजय सलगांवकर का आखिरी खेल शुरू पुलिस के हाथ लगे पुख्ता सबूत Drishyam The Conclusion में क्या बच पाएगा परिवार

    Fri Oct 2 , 2026
    नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn)की चर्चित फिल्म फ्रैंचाइजी दृश्यम (film franchise Drishyam)का तीसरा और अंतिम हिंदी पार्ट (Drishyam The Conclusion) सिनेमाघरों में रिलीज हो चुका है। करीब 11 साल पहले शुरू हुई इस कहानी ने दर्शकों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई थी। विजय सलगांवकर का किरदार हर बार अपनी सूझबूझ से पुलिस को […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved