देश

सिलीगुड़ी में बीजेपी की रैली में हुई झड़प, पुलिस ने किया आंसू गैस का प्रयोग

सिलीगुड़ी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और पश्चिम बंगाल पुलिस के बीच सोमवार को सिलीगुड़ी शहर में झड़प हो गई। जिस समय झड़प हुई उस समय भाजयुमो के कार्यकर्ता राज्य के अस्थायी उत्तर बंगाल सचिवालय उत्तर कन्या में मार्च कर रहे थे। भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने मार्च को जारी रखने के लिए बैरिकेड्स को हटाया। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया।

भाजपा की युवा शाखा उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के कथित कुशासन, बेरोजगारी और उपेक्षा के खिलाफ मार्च निकाल रही थी। पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष और सांसद दिलीप घोष और सयंतन बसु सिलीगुड़ी के फूलबाड़ी जंक्शन में एक मार्च का नेतृत्व कर रहे थे। वहीं अन्य मार्च का नेतृत्व भाजपा के बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय और पार्टी नेता मुकुल रॉय कर रहे थे।

मार्च के दौरान दोपहर करीब दो बजे सिलीगुड़ी के तीन लेन चौराहे पर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मोर्चाबंदी करने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भारी पुलिस बल को बुलाया गया। इस झड़प में कई पत्रकार, भाजपा कार्यकर्ता और पुलिस के जवान घायल हो गए हैं। पुलिस ने क्षेत्र में धारा 144 लागू करने की घोषणा कर दी। लेकिन भाजपा के युवा मोर्चा ने इसे अनुसना कर दिया। तब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। वाटर कैनन का इस्तेमाल कर रही पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने की कोशिश की।

Share:

Next Post

दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाने वाला दूसरा एकदिवसीय मैच स्थगित

Mon Dec 7 , 2020
केपटाउन। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच आज खेला जाने वाला दूसरा एकदिवसीय मैच स्थगित कर दिया गया है। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका (सीएसए) ने उक्त जानकारी दी। यह मैच न्यूलैंड्स, केपटाउन में खेला जाना था, लेकिन इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने यह फैसला लिया है कि उनके शिविर के दो अपुष्ट सकारात्मक […]