
संत नगर। उपनगर में नव युवक सभा संस्था द्वारा संचालित पं.दीनदयाल उ.कन्या महाविद्यालय, ए.टी.शाहानी कन्या उ.मा.विद्यालय, के.टी.शाहानी बालक उ.मा.विद्यालय एंव सिंधु माध्यमिक विद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से दीपावली मिलन समारोह का आयोजन संस्था के भवन में किया गया। संस्था के सचिव महेश दयारामानी ने कहा कि दीपावली के अवसर पर कहा -मिठाई का सेवन करके मीठे हो जाओं, वाणी में मिठास लाओ। दीपावली पर घर की सफाई के साथ मन का मैल भी साफ करें। धनतेरस पर नई चीज़े लेने के साथ नया ज्ञान अर्जित करने का प्रयास करें। संस्था के उपाध्यक्ष वासदेव वाधवानी ने भी अपने उद्बोधन में संस्था की तरक्की की कामना करते हुए समस्त स्टाफ को दीपावली की बधाई दी। शिक्षाविद् विष्णु गेहानी ने स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि दीपावली पर ज्ञान के दीपक जलाओं, बच्चों से संपर्क करे। कार्यक्रम में संस्था की प्रशासिका विमला हिंगोरानी, प्राचार्या डॅा.राखी श्रीवास्तव, प्राचार्या ज्योजि चैहान, प्राचार्य हरीओम शर्मा, प्रधानाध्यापिका प्रिया धर्मदासानी एंव समसत स्टाफ उपस्थित था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved