
भोपाल। लोकायुक्त टीम ने नगर निगम जोन-4 के सफाई अधिकारी सतीश को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ दबोचा है। सतीश ने यह रिश्वत नगर निगम जोन-5 के स्वास्थ्य अधिकारी अजय श्रवण के लिए मांगी थी। लोकायुक्त ने श्रवण को भी आरोपी बनाया है। फिलहाल उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। लोकायुक्त कार्रवाई की खबर मिलते ही वह गायब हो गया है। भोपाल लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया कि प्लास्टिक का व्यापार करने वाले व्यापारी पंकज खूबचंदानी से रिश्वत ली गई थी। टीम ने सतीश को भोपाल रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार रात ट्रैप किया। लोकायुक्त अजय श्रवण की तलाश में जुटी है। साथ ही उसके घर एवं कार्यालय पर भी जांच पड़ताल की गई है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved