भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में मौसम (weather) अपने अलग-अलग रंग दिखा रहा है। राजधानी भोपाल में बीते दिन मौसम ने एक बार फिर से करवट ली। दिन में धूप तो निकली लेकिन तेजी कम रही। वहीं शाम होते-होते लोगों को हल्की ठंडी का अहसास हुआ। अब नए सिस्टम बनने के चलते प्रदेश का मौसम बदल सकता है। तेज हवाओं के साथ बादल छाने के आसार हैं। शनिवार शाम से प्रदेश में बादल छाएंगे जबकि रविवार को दिन में गर्मी से राहत रहेगी, हालांकि बारिश की संभावना नहीं है।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved