बड़ी खबर

सीएम केजरीवाल व उनके परिवार ने लिया 11 लाख रुपये से अधिक का मेडिकल रिम्बर्समेंट, आरटीआई में खुलासा


नई दिल्ली । दिल्ली (Delhi) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) और उनके परिवार (His Family) ने पिछले 4 सालों (Last 4 years) में 11 लाख से अधिक रुपया (More than Rs. 11 Lakh) मेडिकल रिम्बर्समेंट क्लेम (Medical Reimbursement Clame) के नाम पर सरकार से लिया (Took) है। एक आरटीआई में इसका खुलासा हुआ है (Disclosed in RTI)।


इनमें सबसे अधिक 7 लाख से अधिक रुपया 2016-17 में लिया हैं, जबकि 2019-20 में 3750 रुपया ही लिया है। हालांकि 2018-19 और 2020-21 का आंकड़ा आरटीआई में नहीं दिया गया है। एक्टिविस्ट विवेक पांडेय द्वारा फाइल की गई आरटीआई में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के सदस्यों पर वित्तीय वर्ष 2015 से 2021 तक ‘मेडिकल रिम्बर्समेंट क्लेम’ का ब्यौरा मांगा गया था!

आरटीआई में दिए गए जवाब के मुताबिक, 2015-16 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके परिवार के मेडिकल ट्रीटमेंट के ऊपर 2,91, 931 रुपए खर्च हुआ, वहीं 2016-17 में 7,95,453 रुपए, 2017-18 में 54,968 रुपए, 2019-20 में 3750 रुपए खर्च हुए हैं।

यानी सबसे अधिक पैसे 2016-17 में खर्च हुए है, जबकि सबसे कम 2019-20 में हुए हैं। हालांकि , 2018-19, 2020-21 वर्ष के लिए क्या कोई राशि सरकार के पास रिम्बर्समेंट क्लेम के रूप में पेंडिंग है, इसकी सूचना नहीं है।

Share:

Next Post

युद्ध के कारण आज रात से बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए नई कीमतें

Mon Mar 7 , 2022
नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन (Russia-Ukraine) के बीच कच्चे तेल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आज इस युद्ध का 12वां दिन है और पहले दिन से ही वैश्विक स्तर पर इस जंग का असर दिखने लगा। इसके बाद माना जा रहा है कि आज रात से पेट्रोल-डीजल (petrol-diesel) के दाम 15 रुपये से 20 […]