img-fluid

CM मोहन यादव ने किसानों को दी बड़ी सौगात, गेहूं खरीदी पर मिलेगा इतना बोनस

March 06, 2026

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन (CM Mohan Yadav) ने किसानों को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने गेहूं खरीदी पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस देने का ऐलान किया है। वहीं उड़द की खरीदी पर 600 रुपए देने देने की घोषणा भी की है। साथ ही पंजीयन तिथि भी 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च कर दिया है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी। सीएम ने लिखा, ‘राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। आज भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा में किसानों के लिए महत्वपूर्ण निर्णय किये। राज्य सरकार इस वर्ष गेहूं खरीदी पर 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस प्रदान करेगी। गेहूं खरीदी के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 7 मार्च से बढ़ाकर 10 मार्च की जा रही है।’


  • सीएम ने आगे बताया कि उड़द खरीदी पर 600 रुपए प्रति क्विंटल के बोनस की घोषणा की गई है। किसान उड़द लगाएं, ताकि ठीक से उनको इस बोनस का लाभ मिले और अगली फसल की तैयारी भी हो जाए। किसानों को सिंचाई के लिए दिन में बिजली प्रदान करेंगे, ताकि रात के समय बिजली से सिंचाई के कारण होने वाले संकटों से बचा सकें।

    Share:

  • क्या सच में खत्म हो रहा पेट्रोल-डीजल? HPCL और BPCL ने दी बड़ी जानकारी

    Fri Mar 6 , 2026
    नई दिल्ली। आजकल सोशल मीडिया (Social media) और व्हाट्सएप पर फैलने वाली अफवाहें कभी-कभी असली संकट से भी ज्यादा खतरनाक साबित होती हैं। पिछले कुछ दिनों से देश के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर ऐसी ही कुछ खबरें वायरल हो रही हैं, जिससे आम जनता में घबराहट का माहौल बन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved