img-fluid

CM मोहन यादव ने टोयोटा कंपनी के पदाधिकारियों से की मुलाकात, निवेश को लेकर की चर्चा

January 28, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने 28 जनवरी को जापान (Japan) की राजधानी टोक्यो में टोयोटा कंपनी (Toyota Company) के पदाधिकारियों से चर्चा की। इस दौरान एक तरफ जहां पदाधिकारियों ने उन्हें कंपनी की जानकारी दी, वहीं, सीएम यादव ने भी उन्हें एमपी की खासियत बताई।

उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधियों को बताया कि अगर वे प्रदेश में निवेश (Investment) करते हैं तो उन्हें सारी सुविधाएं मिलेंगीं। सरकार उनकी हर तरह की मदद करेगी। कंपनी को प्रदेश में किसी भी तरह की परेशानी नहीं आएगी। इस चर्चा के बाद मुलाकात के दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गिफ्ट भी दिए।


सीएम डॉ. मोहन यादव ने टोयोटा कंपनी के पदाधिकारियों को बताया कि मध्य प्रदेश में इंडस्ट्रियल लैंड बैंक है। यह एक लाख एकड़ से ज्यादा है। निवेश करने वाली कंपनी को सरकार कम दामों में जमीन मुहैया कराती है। प्रदेश ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में अग्रणी राज्य है। बस और ट्रैक्टर बनाने में प्रदेश दूसरा बड़ा राज्य है। कमर्शियल गाड़ियां बनाने में मध्य प्रदेश तीसरा सबसे बड़ा राज्य है।

प्रदेश में 2800 से ज्यादा इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चर, 30 से ज्यादा ओईएम और 200 से ज्यादा ऑटो कॉम्पोनेंट मैन्युफैक्चर्स हैं। ग्रुप-बी राज्यों के बीच गुड गवर्नेंस इंडेक्स 2021 में प्रदेश को पहला स्थान मिला। प्रदेश एनएटीआरएएक्स का गढ़ है। यहां एशिया का सबसे लंबा हाई स्पीड टेस्टिंग ट्रैक है। यहां 14 टेस्ट ट्रैक और 5 ऑटो-स्पेसिफिक लैब हैं। मध्य प्रदेश कमर्शियल गाड़ी और कृषि उपकरण बनाने में नंबर-1 बनने की क्षमता रखता है।

Share:

  • PM मोदी ने किया व्यापार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन, बोले- पूर्वी भारत देश का विकास इंजन

    Tue Jan 28 , 2025
    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ‘उत्कर्ष ओडिशा, मेक इन ओडिशा कॉन्क्लेव’ का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और कई केंद्रीय मंत्रियों की उपस्थिति में जनता मैदान में व्यापार शिखर सम्मेलन का उद्घाटन किया। दो दिवसीय इस सम्मेलन में बड़े उद्योगपतियों सहित लगभग 7,500 कारोबारी प्रतिनिधियों के हिस्सा लेने की […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved