
देहरादून। उत्तराखंड (Uttrakhand) के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने भारी बारिश (Heavy rains) से प्रभावित इलाकों (Affected areas) का हवाई सर्वेक्षण (Aerial survey) किया।
बाद में उन्होंने रुद्रप्रयाग पहुंचकर नुकसान के आकलन की समीक्षा भी की। उनके साथ राज्य के मंत्री धन सिंह रावत और राज्य के DGP अशोक कुमार भी थे।
मुख्यमंत्री ने सभी लोगों से अनुरोध है कि इस स्थिति में धैर्य बनाकर रखें। हम हर संभव मदद करने के लिए तैयार हैं। प्रधानमंत्री ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया है। मौसम विभाग ने बताया है कि आज देर रात तक मौसम ठीक हो जाएगा, बाद में स्थिति सामान्य हो जाएगी।
राज्य में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही हुई है। अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है तथा फसलों का भी काफी नुकसान हुआ है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved