img-fluid

CM शिवराज ने परिवार सहित षोड़ोपचार पूजन किया, भगवान महाकाल से प्रदेशवासियों के लिये मंगलकामना की

September 11, 2023

उज्जैन। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गत दिवस उज्जैन पहुंचकर भगवान महाकालेश्वर मन्दिर में उत्तम जलवृष्टि हेतु महारूद्र अनुष्ठान किया था। आज मुख्यमंत्री ने महाकाल को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए षोड़ोपचार पूजन किया। पूजन में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी साधना सिंह एवं पुत्र कुणाल सिंह चौहान शामिल हुए। गर्भगृह में पं. प्रदीप गुरू, पं. दिलीप गुरू आदि ने पूजन-अर्चन सम्पन्न कराया। तत्पश्चात नन्दी हॉल में पं. घनश्याम पुजारी, पं. प्रदीप गुरू, पं. सत्यनारायण शर्मा सहित लगभग 71 पुजारी-पुरोहितों ने पूजन सम्पन्न कराया। मुख्यमंत्री ने भगवान महाकाल से प्रदेशवासियों के लिये मंगल की कामना की।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Agniban (@dainik_agniban)

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद अनिल फिरोजिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.सत्यनारायण जटिया, विधायक पारस जैन, बहादुर सिंह चौहान, महापौर मुकेश टटवाल, सभापति कलावती यादव, पूर्व सांसद चिन्तामणि मालवीय, विवेक जोशी, विशाल राजौरिया, इकबाल सिंह गांधी, संजय अग्रवाल, पूर्व विधायक दिलीप सिंह शेखावत, वीरेन्द्र कावड़िया, अशोक प्रजापत, सत्यनारायण खोईवाल, जगदीश अग्रवाल, संभागायुक्त डॉ.संजय गोयल, आईजी संतोष कुमार सिंह, डीआईजी अनिल कुशवाह, कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, नगर निगम आयुक्त रोशन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अजयदेव शर्मा आदि उपस्थित थे।

Share:

  • 'एक देश-एक चुनाव अभियान पांच राज्यों में चुनाव टालने का जरिया', वकील प्रशांत भूषण का बड़ा दावा

    Mon Sep 11 , 2023
    नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के जाने-माने वकील प्रशांत भूषण ने एक देश-एक चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने आरोप गाया है कि केंद्र सरकार इसे लेकर प्रचार इसीलिए कर रही है, क्योंकि वह पांच राज्यों के चुनाव को टालना चाहती है। बता दें कि इस साल के अंत में देश में पांच राज्य- […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved