भोपाल । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने भारत की प्रतिभाशाली बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु (Badminton player PV Indus) द्वारा टोक्यो ओलंपिक में महिला बैडमिंटन में कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि बेहतर प्रदर्शन करते हुए सुश्री पी.वी.सिंधु ने भारत को पदक ही नहीं सम्मान भी दिलवाया है। उन्होंने चीन की खिलाड़ी के साथ खेलते हुए शानदार तरीके से विजय प्राप्त की है। अनेक जूनियर खिलाड़ी इस विजय से प्रेरित होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस संबंध में ट्वीट कर समस्त खेल प्रेमियों को भी इस पदक प्राप्ति पर बधाई दी है।©2026 Agnibaan , All Rights Reserved