भोपाल न्यूज़ (Bhopal News) मध्‍यप्रदेश

CM शिवराज ने 8 IAS अधिकारियों के तबादले पर लगाई मुहर, साथ ही बदलाये 4 जिलों के कलेक्टर

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कई अधिकारियों के तबादले (transfer of officers) किए गए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) गोवा (GOA) के चुनावी दौरे पर हैं। उनके गोवा पहुंचते ही मध्य प्रदेश में 8 आईएएस अधिकारियों (8 IAS officers) का तबादला आदेश जारी हो गया। जिन 8 आईएएस अधिकारियों को बदला गया है उनमें 4 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अभी बाकी राज्यों के चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। वही यहां मध्य प्रदेश में चुनावी बिसात बिछने लगी है। प्रशासनिक सर्जरी जारी है। प्रदेश के 8 IAS अफसरों को इधर से उधर कर दिया गया। जिन 8 आईएएस अधिकारियों का तबादला हुआ है उनमें हरदा, जबलपुर, रीवा और अलीराजपुर के कलेक्टर भी शामिल हैं।


मुख्यमंत्री चौहान (Chief Minister Chouhan) की जारी लिस्ट में हरदा कलेक्टर (Harda Collector) को बदल दिया गया है। संजय गुप्ता को हटाकर उनकी जगह ऋषि गर्ग को हरदा का नया कलेक्टर बनाया गया है। संजय गुप्ता आयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएं बनाए गए हैं। इसी तरह रीवा कलेक्टर इलैया राजा टी को जबलपुर कलेक्टर बनाया गया है। मनोज पुष्प रीवा के नए कलेक्टर होंगे। जबलपुर कलेक्टर कर्मवीर वर्मा को एमडी ऊर्जा विकास निगम बनाकर भेज दिया गया है। राघवेंद्र सिंह अलीराजपुर के नए कलेक्टर होंगे जबकि नेहा मीना अपर कलेक्टर नीमच होंगी। हिमांशु चन्द्र को सीईओ जिला पंचायत शहडोल बनाया गया है।

जिन 8 आईएएस अधिकारियों को बदला गया है उनके तबादलों पर मुहर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गोवा दौरे पर जाने से पहले ही लग गई थी। मुख्यमंत्री गोवा के चुनावी दौरे पर हैं। गोवा पहुंच कर उन्होंने दक्षिण गोवा स्थित महालसा मंदिर (Mahalsa Temple in Goa) में देवी नारायणी माँ की पूजा अर्चना की और फिर चुनाव प्रचार शुरू किया।

Share:

Next Post

इंदौर में कुल उपचाररत् कोरोना मरीज 10635 हुए, नए 1438, 3 मौतें

Tue Feb 1 , 2022
इंदौर। 1 फ़रवरी की कोरोना बुलेटिन (Corona Bulletin) की रिपोर्ट के अनुसार इंदौर में 1438 नए पॉजिटिव मामले सामने आए है। 10442 सैंपल जांच के लिए भेजे गाए। टेस्ट में 9201 नेगेटिव है, साथ ही इंदौर में पॉजिटिव मरीज़ो की कुल संख्या 201085 हो गई है। रिपीट पॉज़िटिव सैंपल की संख्या 111 है। आज 3 […]