मुरैना (Morena)। मध्य प्रदेश में इस समय भाजपा सरकार (BJP Govt) द्वारा अपनी उपलब्धियों को लेकर सूबे में जन आशीर्वाद यात्रा (Ashirwad Yatra) निकाली जा रही है जो कि इस समय यह यात्रा मुरैना जिले में में चल रही है। शुक्रवार 8 सितंबर को यात्रा जब रास्ते से निकली, उसी दौरान एंबुलेंस भी वहां आई। ऐसे में एंबुलेंस को रास्ता देने के लिए सीएम शिवराज ने यात्रा रुकवा दी। पहले एंबुलेंस को रास्ता दिया गया और फिर यात्रा आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री द्वारा दिखाई गई सहृदयता की चारों ओर चर्चा हो रही है।
जनता का आशीर्वाद
भाजपा के विकास के साथआज मुरैना जिले के कैलारस में जन आशीर्वाद यात्रा में सहभागिता की। जनता का उत्साह बता रहा है कि प्रदेश में भाजपा फिर सरकार बना रही है।#BJPKiJanAashirvadYatra pic.twitter.com/tzSjHBLyVU
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) September 8, 2023
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved