img-fluid

CM शिवराज का राहुल पर निशाना, कहा- आपके झूठ के कारण कई लोगों ने नहीं लगवाया टीका

June 27, 2021

भोपाल। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में लोगों को वैक्सीनेशन अभियान में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। पीएम मोदी सभी लोगों से कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में वो वैक्सीन जरूर लगवाएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। हालांकि पीएम मोदी के कथन को लेकर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर वार किया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राहुल बाबा शर्म करो वैक्सीन प्रधानमंत्री जी नहीं तो क्या आप लगवा रहे हो? उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश के सभी लोगों को मुफ्त में वैक्सीन लगाने का प्रण लिया और दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद राहुल गांधी क्या कर रहे हैं…वो भ्रम फैला रहे हैं। राहुल गांधी लोगों के बीच गलतफहमियां फैला रहे हैं और लोगों की जान खतरे में डाल रहे हैं। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी ने दुलारिया के ग्रामीणों से बात की और वैक्सीन को लेकर उनके मन में जो अटकलें चल रही थीं, उन्हें दूर किया। 

Share:

  • बड़ी बहन को छेड़ा तो छोटी बनी 'मर्दानी', बाल पकड़कर घसीटा, फिर जड़े दनादन थप्पड़

    Sun Jun 27 , 2021
    औरंगाबाद। महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में दो मनचलों को सड़क पर जा रही लड़की के साथ छेड़खानी करना भारी पड़ गया। पीड़ित लड़की मनचलों की हरकतों से सहम गई, लेकिन उसकी छोटी बहन ने मर्दानी बन जो सबक सिखाया, उसकी लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved