img-fluid

CM योगी बोले- जिन कांग्रेस और सपा वालों ने छात्रों का शोषण किया, वही आज उनके लिए…

July 25, 2026

डेस्क। दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देश के अलग-अलग शहरों में पेपर लीक के मुद्दे पर जारी प्रदर्शन के बीच यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्होंने युवाओं का शोषण किया, छात्रों के सामने अंधकारमय जीवन दिया था, पूरी पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया, आज वो कांग्रेस और समाजवादी पार्टी किस तरह घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी कैबिनेट की तरफ से मंजूर किए गए Anti-Cheating Law की तारीफ की। सीएम योगी ने कहा कि हम आभारी हैं प्रधानमंत्री मोदी के, जिन्होंने छात्रों के भविष्य को देखते हुए पिछले 3 दिनों के अंदर बड़े निर्णय लिए कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले नकल माफिया को 10 साल तक की सजा होगी और 10 करोड़ तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा।


  • सीएम योगी ने आगे कहा, ”नौजवान की नौकरी पर सैफई सिंडिकेट डकैती डालता था, एक नौकरी निकलती थी तो उस के लिए चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली करने निकल जाती थी। 2012 से 2017 के बीच जितनी भर्तियां निकलीं सब विवादित निकलीं। कहीं भी मेरिट का ख्याल नहीं रखा गया और कहीं योग्य लोगों को नौकरी नहीं मिली।”

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया कि 2017 के बाद जो परिवर्तन हुआ वह आपके सामने है। अकेले यूपी में हमने पिछले 9 वर्षों में 9 लाख से ज्यादा नौजवानों को सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाई है।

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सपा के एजेंडे में कभी विकास नहीं रहा। इसीलिए वे कहीं आगे नहीं बढ़ पाते। वे सब बेरोजगारों की तरह घूम रहे हैं क्योंकि उनके धंधे जैसे कॉन्ट्रैक्ट, लीज और जमीन पर अवैध कब्जा सब ठप हो गए हैं। इसीलिए सपा निराशा और मायूसी में डूबी हुई है। उनके लिए कोई जगह नहीं बची है। पहले वे किसी भी खाली जमीन या प्लॉट पर कब्जा कर लेते थे।

    Share:

  • श्रेयस अय्यर दूसरे टी20 मैच में टॉस जीतते ही रचेंगे इतिहास, टूट जाएगा 88 साल पुराना रिकॉर्ड

    Sat Jul 25 , 2026
    डेस्क। भारत और जिम्बाब्वे के बीच में खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे के स्टेडियम में 25 जुलाई को खेला जाएगा। टीम इंडिया को श्रेयस अय्यर की कप्तानी में आखिरकार पहली जीत हासिल करने में सफलता इस सीरीज के पहले मुकाबले में जब उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ 7 विकेट […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved