img-fluid

कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में किया प्रदर्शन

June 06, 2026


नई दिल्ली । कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं और पेपर लीक के विरोध में (Against irregularities and paper leaks in various Competitive Examinations) जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया (Protested at Jantar Mantar) ।


  • पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। बताया गया कि वे सुबह अमेरिका से दिल्ली पहुंचे और एयरपोर्ट से बाहर आने के बाद सीधे आंदोलन की तैयारियों में जुट गए। इस दौरान उन्होंने हाथ में डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुस्तक लेकर समर्थकों का अभिवादन किया। जंतर-मंतर पर आयोजित इस प्रदर्शन में हजारों की संख्या में समर्थक शामिल हुए।

    प्रदर्शनकारियों ने नीट-यूजी पेपर लीक, सीबीएसई, सीयूईटी और एसएससी-जीडी जैसी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों को लेकर केंद्र सरकार और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। कई प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी नारे लगाते नजर आए।

    पार्टी का कहना है कि देश के लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर लगा है और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जवाबदेही तय होना जरूरी है। प्रदर्शन को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए पार्टी ने अपने समर्थकों के लिए विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए थे, जिनमें तिरंगा, किताब और फूल साथ लाने के साथ-साथ गर्मी से बचाव के लिए आवश्यक तैयारी करके आने की अपील की गई थी।

    Share:

  • अपने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने

    Sat Jun 6 , 2026
    पटना । बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Former Bihar Chief Minister Rabdi Devi) ने अपने सभी सुरक्षाकर्मियों को वापस भेज दिया (Sent back all her Security Personnel) । दरअसल, बिहार सरकार ने लालू यादव और राबड़ी देवी को मिली जेड प्लस सुरक्षा वापस ले ली है। शनिवार की सुबह 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved