img-fluid

बारिश के मौसम में जकड़ लेती है सर्दी-खांसी, इन उपायों की मदद से घर पर करें इलाज

July 06, 2026

नई दिल्‍ली। बदलते मौसम में सबसे बड़ी परेशानी सर्दी-खांसी और जुकाम की होती है। खासकर बरसात के मौसम में यह परेशानी ज्यादा परेशान करती है। आमतौर पर सर्दी-जुकाम (Cold and cough) वायरस के संक्रमण के कारण होता है। जुकाम होने का सबसे आम कारण राइनोवायरस (rhinovirus) का संक्रमण है, जिसकी वजह से नाक से पानी बहने लगता है, साथ ही छींके, गले में खराश और नाक बंद होने की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। । सर्दी-जुकाम ऐसी परेशानी है जिसके लिए डॉक्टर के पास जाने की जरूरत नहीं है, बल्कि इसका इलाज घर में ही किचन में मौजूद मसालों से किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि सर्दी-जुकाम का घर में इलाज कैसे करें।

शहद, नींबू और इलायची:
आधा चम्मच शहद में एक चुटकी इलायची पाउडर और कुछ बूंद नींबू के रस की मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। इसका दिन में 2 बार सेवन करने से खांसी से राहत मिलेगी।

अदरक की चाय का करें सेवन:
औषधीय गुणों (medicinal properties) से भरपूर अदरक में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, इसका सेवन करके सर्दी-खांसी से निजात पाई जा सकती है। अदरक का सेवन चाय में डालकर करने से खांसी और जुकाम से जल्द राहत मिलती है।

हल्दी के दूध का करें सेवन:



  • बरसात के मौसम में सर्दी-खांसी से बचना चाहते हैं तो हल्दी के दूध का सेवन करें। हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल (anti-bacterial) और एंटी वायरल प्रॉपर्टीज बरसात के मौसम में इंफेक्शन से बचाने में मदद करते है।

    काली मिर्च का करें शहद के साथ सेवन:
    काली मिर्च बदलते मौसम में होने वाली समस्याओं से राहत दिलाने में बेहद मददगार है। सर्दी-खांसी से बचने के लिए आप काली मिर्च पाउडर को शहद में मिलाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।

    गर्म पानी भी देता है सर्दी से राहत:
    सर्दी-जुकाम में गर्म पानी आपको बेहद राहद देगा। इस मौसम में गर्म पानी पीने से गले में जमा कफ खुलेगा और आप सेहत में सुधार महसूस करेंगे।

    नोट- उपरोक्‍त दी गई जानकारी व सुझाव सामान्‍य सूचना उद्देश्‍य के लिए है इन्‍हें किसी चिकित्‍सक के रूप में न समझें। हम इसकी सत्‍यता की जांच का दावा नही करतें कोई भी सवाल या परेशानी हो तो विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

    Share:

  • ये 7 गलतियां तबाह कर सकती है आपका यौन जीवन, रिश्‍तों में आने लगती है खटास!

    Mon Jul 6 , 2026
    नई दिल्‍ली। हर रिश्ते में सुनहरा दौर हमेशा अस्थायी होता है, लेकिन समय के साथ यह तनाव और कुछ समस्याओं(the problems) को जन्म देता है जिनसे आपको निपटना होता है. यौन स्वास्थ्य (sexual health) भी उतना सरल नहीं रहता जितना पहले हुआ करता था! माना जाता है कि एक सफल रिश्ते के लिए एक हेल्दी […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved