img-fluid

प्रयागराज में अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, 4 मजदूरों की मौत, कई गंभीर

March 23, 2026

प्रयागराज। फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे (Prayagraj-Lucknow Highway) पर स्थित सपा नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद (Ansar Ahmed) का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो गया। अमोनिया गैस टैंक फटने के चलते यह हादसा हुआ है। मलबे में डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर दब गए। आनन फानन में सभी को बाहर निकाला गया।

इसमें चार मजदूरों के मौत की बात कही जा रही है। छह की हालत नाजुक बताई जा रही है। जिले भर की एंबुलेंस को राहत बचाव कार्य में लगाया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरफ की टीम रेस्क्यू आपरेशन में जुटी है।हादसे के चलते मलाक हरहर में लखनऊ हाईवे पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया है।

मौके पर जिलाधिकारी मनीष कुमा वर्मा, पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। मलबे में डेढ़ दर्जन से अधिक लोग दब गए। घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस से एसआरएन अस्पताल पहुंचाया गया है। फाफामऊ समेत आसपास के कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई है।


  • बताया जा रहा है कि मौके से निकाले गए चार मजदूरों की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुट गई है। दर्जन भर से अधिक जेसीबी मलबो को हटाकर दबे हुए लोगों को खोज रही है। शाम सवा चार बजे तक तीन शव निकाले जा चुके हैं। सभी मजदूर बिहार के सहरसा जिले के बताए जा रहे हैं। एक मृतक की पहचान सहरसा के ज्योतिष के रूप में हुई है।

    हादसे के समय डेढ़ दर्जन से अधिक मौजूद शीतगृह में मौजूद थे। तेज आवाज के साथ धमका हुआ तो आसापास के लोग भी सहम गए। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद के परिवार के कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। अमोनिया गैस रिसाव के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल है। टैंकर फटने की आवाज सुनकर लोग थर्रा गए। गैस के चलते बचाव कार्य में भी बाधा आ रही है।

    सपा के नेता और पूर्व मंत्री अंसार अहमद का कोल्ड स्टोरेज बताया जा रहा है। घटना को लेकर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने भी संभाला मोर्चा। मलबे में दबे घायलों को निकालकर पहुंचाया अस्पताल। दर्जन भर से अधिक जेसीबी को मौके पर लगाया गया है। जेसीबी मलबा हटाकर दबे हुए लोगों को खोजने के काम में लगी है।

    Share:

  • मुश्किल में भोजपुरी स्टार पवन सिंह, महिला आयोग ने जारी किया नोटिस, एक्ट्रेस को किया था बैड टच

    Mon Mar 23 , 2026
    नई दिल्ली। भोजपुरी स्टार पवन सिंह (Bhojpuri Star Pawan Singh) की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। हरियाणवी अभिनेत्री अंजलि राघव (Haryanvi actress Anjali Raghav) की ओर से पवन सिंह पर एक कार्यक्रम के दौरान गलत तरीके से छूने के मामले की शिकायत पर हरियाणा महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। आयोग ने पवन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved