img-fluid

MP में तीखे हुए ठंड के तेवर, उत्तरी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, रीवा-उमरिया रहे सबसे ठंडे

December 19, 2023

भोपाल (Bhopal)। मप्र (MP weather) में अब ठंड ने अपने तीखे तेवर दिखाना (cold shows its fierce attitude) शुरू कर दिए हैं तो वहीं उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने सिहरन बढ़ा (cold winds increased shivering) दी है। मौसम केंद्र के मुताबिक अधिकतम तापमान में अच्छी खासी गिरावट (significant drop in temperature) देखने को मिल रही है। इंदौर सम्भाग के जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा कम दर्ज किए गए तो वहीं भोपाल, उज्जैन और जबलपुर सम्भाग के जिलों में तापमान सामान्य से कम दर्ज किए गए।


न्यूनतम तापमानों में भी काफी गिरावट इस दौरान दर्ज की गई है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4℃ रीवा, उमरिया और पचमढ़ी में दर्ज किया गया है। पचमढ़ी में रात के साथ ही दिन भी सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 19℃ सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। भोपाल में सुबह के समय धुंध छाई रही तो वहीं न्यूनतम तापमान 9℃ दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी तापमान में और ज्यादा गिरावट के आसार हैं।

साथ ही राजगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.4, रायसेन 8.4, जबलपुर 7.9 और ग्वालियर में 9 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। दिन में धूप खिली रही लेकिन सर्द हवाओं ने लोगों को परेशान किया। दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट के अनुमान के साथ ही आगे ठिठुरन और बढ़ने के आसार हैं। शिवपुरी ग्वालियर दतिया रीवा छतरपुर टीकमगढ़ निवाड़ी जिले में सुबह हल्का कोहरा छाया रहेगा।

Share:

  • MP के महाधिवक्ता बने रहेंगे प्रशांत सिंह, सरकार ने जारी किया आदेश

    Tue Dec 19 , 2023
    भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के महाधिवक्ता पद (Advocate General of MP) पर प्रशांत सिंह (Prashant Singh) निरंतर बने रहेंगे। इस आशय का आदेश सोमवार को मध्य प्रदेश शासन, विधि और विधायी कार्य विभाग के सचिव उमेश पांडे ने राज्यपाल के आदेशानुसार जारी किया। उल्लेखनीय है कि प्रशांत सिंह को पूर्व में 13 अक्टूबर, […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved