img-fluid

मप्र में जारी ठंड का कहर, 18 जिलों में शीतलहर

January 31, 2021

भोपाल । मध्य प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। पिछले कुछ दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही। राजधानी सहित पूरा मध्य प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। शनिवार को राजधानी भोपाल समेत 18 जिलों में शीतलहर चली। रविवार सुबह भी राजधानी भोपाल में सर्द हवा चलने से ठिठुरन का एहसास हुआ।

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत से आ रही हवाओं के चलते अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके बाद फरवरी की शुरुआत में एकबार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ने के आसार हैं। हवाओं का रुख बदलने से बादल छाएंगे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है।



वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि उत्तर भारत के पहाड़ों पर अभी भी बर्फ जमी हुई है। साथ ही तीन दिन से लगातार हवाओं का रुख उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बना हुआ है। लगभग 14 किलोमीटर की औसत रफ्तार से चल रही हवाओं के कारण राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। जिसके चलते अभी दो-तीन दिन तक ठंड के तीखे तेवर बने रह सकते हैं। इसके बाद एक फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत पहुंचेगा। हालांकि इस सिस्टम की आवृत्ति कम होने से हवाओं के रुख पर विशेष फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन तीन फरवरी को एक अन्य अधिक तीव्रता वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। इसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा। इससे वातावरण में नमी आने का सिलसिला शुरू होगा। इससे चार-पांच फरवरी को राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाने की संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हो सकती है। बादल छाने से रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होगी और ठंड से राहत मिलेगी।

इन जिलों में शीतलहर
शनिवार को भोपाल के अलावा जबलपुर, सिवनी, दतिया, सतना, सागर, रीवा, नौगांव, खण्डवा, खजुराहो, गुना, ग्वालियर, टीकमगढ़, दमोह, बैतूल, उमरिया, राजगढ़, रतलाम में शीतलहर चली। प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार रात का तापमान 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान पचमढ़ी में 1.6 डिग्री और नौगांव में 2 डिग्री रहा।

मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी से 2 फरवरी तक ठंड कम नहीं होगी, 3 फरवरी से मौसम में कुछ राहत मिलेगी। उत्तरी हवाओं के चलते अगले कुछ दिन बारिश होने के भी आसार है।

Share:

  • Film शूटिंग के दौरान actress पर बरसाए पत्थर, हुई घायल 

    Sun Jan 31 , 2021
    जौनपुर। वी प्रांजल फिल्म क्रियेशन के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म “मेरा भारत महान“ की शूटिंग के दौरान अराजकतत्वों ने पथराव कर दिया। शूटिंग के दौरान भोजपुरी अभिनेत्री मणि भट्टाचार्य गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के कारण शूटिंग को बीच मे रोकनी पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक शहर […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved