img-fluid

MP में ठंड ने फिर पकड़ी रफ्तार, 14 शहर 10 डिग्री से नीचे

November 30, 2025

भोपाल। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में सर्दी (Cold) एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। बीती रात प्रदेश के 14 शहरों में तापमान (Temperature) 10 डिग्री सेल्सियस से भी नीचे दर्ज किया गया। छतरपुर के नौगांव में सबसे कम 6.1 डिग्री तापमान रहा, जबकि राज्य के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा 6.4 डिग्री तक गिर गया। राजधानी भोपाल में पिछले दो दिनों से लगातार शीतलहर का असर दिख रहा है। कई जिलों में सुबह कोहरे की चादर भी देखने को मिल रही है। शनिवार को भी भोपाल में ठंडी हवाएं चलती रहीं। दिन का अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री रहा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक हालात इसी तरह बने रहेंगे। दिसंबर के शुरुआती सप्ताह से दोबारा कड़ाके की ठंड बढ़ेगी, जिसका असर जनवरी तक जारी रह सकता है।


शुक्रवार-शनिवार की रात कई शहरों में तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई। भोपाल में न्यूनतम तापमान गिरकर 8.6 डिग्री पर पहुंच गया। इंदौर में 10.4 डिग्री, ग्वालियर में 10.5 डिग्री, उज्जैन में 14 डिग्री और जबलपुर में 10.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। नौगांव और पचमढ़ी के बाद कल्याणपुर 7.1 डिग्री, उमरिया और अमरकंटक 7.6 डिग्री, रीवा 7.8 डिग्री, मलाजखंड 8.7 डिग्री, राजगढ़ और खजुराहो 9 डिग्री, मंडला और छिंदवाड़ा 9.4 डिग्री, दमोह 9.5 डिग्री और बैतूल 9.7 डिग्री पर रहा।

उत्तरी भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिससे पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी बढ़ेगी। इसके बाद कुछ दिनों में वही ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर रूख करेंगी, जिससे प्रदेश में पारा और नीचे जा सकता है। इन दिनों कई शहरों में कोहरे की स्थिति भी बनी हुई है। भोपाल में रात से ही धुंध फैलने लगती है और सुबह विजिबिलिटी 1 से 1.5 किलोमीटर तक रह जाती है। रविवार को भी कोहरा रहने का अनुमान है।

Share:

  • दिल्ली में MCD उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, CM रेखा गुप्ता ने वोटरों से की ये खास अपील

    Sun Nov 30 , 2025
    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव हो रहे हैं। दिल्ली नगर निगम के 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए रविवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान शुरू हुआ। आज शाम पांच बजकर 30 मिनट तक वोटिंग की प्रक्रिया चलती रहेगी। इस उपचुनाव को वर्ष की शुरुआत में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved