img-fluid

कई जिलों के कलेक्टर बदलेेंगे, अपर सचिव के पद पर प्रमोट हुए इंदौर सहित 11जिलों के कलेक्टर

February 23, 2026

विधानसभा सत्र के बाद जारी होगी तबादला सूची

इंदौर। अभी विधानसभा (Assembly) का बजट सत्र (Budget Session) चल रहा है, जिसका समापन 6 मार्च को होना है। वहीं दूसरी तरफ मतदाता सूची (voter list) का विशेष गहन पुनरीक्षण भी सम्पन्न हो चुका है, जिसके चलते अब प्रशासकीय उठापटक यानी तबादला सूची (transfer list) जारी होगी, जिसमें कई जिलों के कलेक्टर भी बदले जाएंगे।


  • चुनाव आयोग ने चूंकि पूरे प्रदेश में एसआईआर करवाया, जिसके चलते प्रशासनिक मशीनरी के तबादलों पर रोक लगी थी। अब प्रशासनिक सर्जरी की तैयारी वल्लभ भवन में चल रही है और कई महत्वपूर्ण तबादले होना हैं, जिसमें पुलिस महकमे के अलावा अन्य विभाग भी शामिल रहेंगे। अभी शासन ने 71 आईएएस अधिकारियों को वरिष्ठ पदों पर प्रमोट किया है। सचिव पद के अलावा अपर सचिव के पद पर प्रमोट होने वाले अधिकारियों में 11 जिलों के कलेक्टर भी शामिल हैं। इंदौर कलेक्टर के अलावा धार, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, सतना, मंडला, सागर, जबलपुर, गुना, पांढुर्ना कलेक्टरों के नाम इसमें शामिल हैं। सूत्रों का कहना है कि कई महत्वपूर्ण जिलों के कलेक्टर बदले जा सकते हैं, जिनमें इंदौर जिला भी संभवत: शामिल हो सकता है। विधानसभा सत्र के बाद भारी-भरकम तबादला सूचियां जारी होंगी।

    Share:

  • महिला कप्तान ने लगाए थे यौन उत्पीड़न के आरोप, BCB ने पूर्व सेलेक्टर पर लगाया बैन

    Mon Feb 23 , 2026
    डेस्क: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने एक बड़ा फैसला लिया है. बोर्ड ने पूर्व नेशनल प्लेयर और पूर्व सेलेक्टर मंजूरुल इस्लाम पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया है. महिला क्रिकेटर के साथ गलत व्यवहार के चलते पर उन पर ये एक्शन हुआ है. बोर्ड ने उन्हें भविष्य में किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष क्रिकेट गतिविधियों से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved