img-fluid

आओ बच्ची तुम्हें जन्नत ले चलूं… पास आते ही ‘बड़े पापा’ ने की दरिंदगी, ICU में 6 साल की मासूम

June 05, 2026

रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में एक छह साल की मासूम बच्ची के साथ रेप किया गया है. सबसे हैरान करने वाली बात ये कि दरिंदगी करने वाला आरोपी कोई और नहीं, बल्कि बच्ची का अपना सगा ‘बड़ा पापा’ है.

यह खौफनाक वारदात गुरुवार रात की है. सीएसपी के अनुसार, घटना के समय बच्ची अपने घर में खेल रही थी. तभी आरोपी उसके पास पहुंचा और उसे बहलाने-फुसलाने लगा. उसने मासूम से कहा, ‘बेटा मेरे पास आओ, मैं तुम्हें जन्नत घुमाने ले चलूंगा.’ आरोपी ने मासूम को झांसा दिया कि वहां बहुत अच्छे-अच्छे खिलौने मिलते हैं. उसने बच्ची को डॉल से लेकर स्पोर्ट्स कार तक दिलाने का लालच दिया. जैसे ही मासूम उसके पास गई, आरोपी ने उसे दबोच लिया और उसके साथ हैवानियत की.


  • वारदात के बाद से आरोपी फरार है. घायल बच्ची को तुरंत संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू (ICU) में एडमिट किया गया है. पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है. उस पर पहले से ही एक दर्जन से अधिक गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं.

    Share:

  • 'Lured with ₹12 lakh to convert...' Zubair entrapped her by posing as 'Karan'; victim recounts her ordeal

    Fri Jun 5 , 2026
    Lucknow: A shocking case has come to light in the Para police station area of ​​Lucknow. A young woman has leveled serious allegations against a man. The victim claims that the man entrapped her in a romantic relationship by concealing his true identity and religion; he exploited her for a long time under the pretext […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved