देश व्‍यापार

इस साल अब तक 11 बार सस्ता हुआ कॉमर्शियल सिलेंडर, 1 दिसंबर को फिर अपडेट होंगे LPG के दाम

नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडर के रेट (LPG cylinder rates) 1 दिसंबर को अपडेट होंगे। एक दिसंबर को या तो एलपीजी सिलेंडर महंगा होगा या फिर सस्ता। लेकिन, इस एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर (LPG Price 14 Kg ) के रेट 5 बार बदले और और हर बार महंगा ही हुआ। इसके विपरीत 19 किलो वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में कुल 16 बार बदलाव हुए। इसमें 11 बार सिलेंडर सस्ता हुआ और केवल 5 बार महंगा।

इस साल 6 जुलाई को उपभोक्ताओं की जेब पर 50 रुपये का बोझ डालते हुए घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव किया गया था। इस एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में जहां 153.5 रुपये महंगा हुआ, वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर केवल 357 रुपये सस्ता हुआ।


एक साल में 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के रेट में बदलाव
– 6 अक्टूबर 2021 899.50 15 रुपये बढ़ा
– 22 मार्च 2022 949.50 50 रुपये बढ़ा
– 7 मई 2022 999.50 50 रुपये बढ़ा
– 19 मई 2022 1003 3.50 रुपये बढ़ा
– 6 जुलाई 2022 1053 50 रुपये बढ़ा

एक साल में कितनी बार बदले 19 किलो वाले सिलेंडर के दाम (दिल्ली में रेट)
– 1 नवंबर 2022 1744 115.50 रुपये सस्ता
– 1 अक्टूबर 2022 1859.50 25.50 रुपये सस्ता
– 1 सितंबर 2022 1885.00 91.50 रुपये सस्ता
– 1 अगस्त 2022 1976.50 36 रुपये सस्ता
– 6 जुलाई 2022 2012.50 8.50 रुपये सस्ता
– 1 जुलाई 2022 2021.00 207 रुपये सस्ता
– 1 जून 2022 2219.00 135 रुपये सस्ता
– 19 मई 2022 2354.00 8 रुपये महंगा
– 7 मई 2022 2346.00 8.50 रुपये सस्ता
– 1 मई 2022 2355.50 102.50 रुपये महंगा
– 1 अप्रैल 2022 2253.00 250 रुपये महंगा
– 22 मार्च 2022 2003.50 9.50 रुपये सस्ता
– 1 मार्च 2022 2012.00 105 रुपये महंगा
– 1 फरवरी 2022 1907.00 91.50 रुपये सस्ता
– 1 जनवरी 2022 1998.50 102.50 रुपये सस्ता
– 1 दिसंबर 2021 2101.00 100.50 रुपये महंगा (स्रोत: आईओसी)

Share:

Next Post

फीफा वर्ल्ड कप 2022 : पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराया, रोनाल्डो बिना गोल के मना बैठे जश्न

Tue Nov 29 , 2022
कतर । फीफा वर्ल्ड कप 2022 (fifa world cup 2022) में सोमवार को आखिरी मैच (match) पुर्तगाल और उरुग्वे (Portugal and Uruguay) के बीच खेला गया, जिसमें पुर्तगाल की टीम को 2-0 से जीत मिली। इसी के दम पर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की टीम ने फीफा विश्व कप 2022 के अंतिम 16 में जगह […]