
भोपाल। मुख्यमंत्री 16-17 जनवरी को प्रत्यक्ष रूप से कमिश्नर, कलेक्टर, पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक से कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया है। इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर कहा है कि अपने विभाग से संबंधित बिन्दुओं की जानकारी शीघ्र ही भेजी जाए।
मुख्यमंत्री इस प्रत्यक्ष काफ्रेंस में पेसा नियम- 2022 के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा, मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना व मुख्यमंत्री नगरीय भू- अधिकारी योजना के क्रियान्वयन, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण व शहरी के क्रियान्वयन, जल जीवन मिशन के क्रियान्वयन, सीएम राइस स्कूलों के संचालन, शिशु मृत्युदर, नवजात शिशु मृत्युदर, मातृ मृत्युदर को कम करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की जाएगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved