बड़ी खबर

Maharashtra के सर्वांगीण विकास के लिए कटिबद्ध: CM एकनाथ शिंदे

मुंबई। महाराष्ट्र (Maharashtra ) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) ने कहा कि वे राज्य के सर्वांगीण विकास (all round development of the state) के लिए कटिबद्ध हैं। प्रदेश की जनता को न्याय दिलाने, लोगों के मन में सरकार के प्रति विश्वास बनाने और अपूर्ण विकास योजनाओं को समय से पहले पूरा करने का उनका प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि अनुभवी उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उनके साथ हैं, इसलिए काम की गति बढ़ेगी। राज्य के विकास में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।


राजभवन में शपथ लेने के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रालय में मंत्री समूह की बैठक की और विकास के कामों की समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ चर्चा की और विकास के काम में तेजी लाने का निर्देश दिए। मुख्यमंत्री मंत्रालय में स्थित मंत्रालय एवं विधिमंडल वार्ताहर (पत्रकार) संघ के कार्यालय में आकर पत्रकारों से मुलाकात की। मौके पर उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और केन्द्रीय मंत्री नारायण राणे उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, “मुझे मुख्यमंत्री पद के माध्यम से लोगों की सेवा करने का अवसर मिला है और मैं सभी का विश्वास टूटे बिना आगे बढ़ूंगा।” मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार राज्य के सभी हिस्सों जैसे कोंकण, पश्चिमी महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा और खानदेश के विकास के लिए कटिबद्ध है। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि हिंदुत्व की भूमिका और राज्य के विकास पर हिंदू हृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे की भूमिका के आधार पर राज्य के विकास के लिए वे काम करेंगे। उन्होंने कहा कि कैबिनेट की बैठक में फसल-पानी, मेट्रो परियोजना आदि मुद्दों पर चर्चा हुई है। समृद्धि हाइवे को राज्य की गेम चेंजर परियोजना बताते हुए उन्होंने कहा कि देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री रहते शुरू किए गए जनहित कार्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कार्य को दोगुनी गति से किया जाएगा। मंत्रालय विधिमंडल वार्ताहर (पत्रकार) संघ के अध्यक्ष मंदार पारकर, उपाध्यक्ष महेश पावस्कर, सचिव प्रमोद दोईफोडे ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का शॉल तथा फूल देकर स्वागत किया। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

राष्ट्रपति चुनाव में भाजपा का 'बड़ा' संदेश

Fri Jul 1 , 2022
– मृत्युंजय दीक्षित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने राष्ट्रपति चुनाव में झारखंड की पूर्व राज्यपाल और आदिवासी नेता द्रौपदी मुर्मू को उम्मीदवार बनाकर सामाजिक समरसता और नारी सशक्तीकरण का सर्वोच्च उदाहरण प्रस्तुत किया है। इससे आदिवासी समाज और महिलाओं में नई आस जगी है। 21 जून को दिल्ली में भाजपा […]