
नई दिल्ली(New Delhi)। हिंदू पंचांग(Hindu Panchan) के अनुसार Ganga Dussehra का पर्व(festival) ज्येष्ठ शुक्ल दशमी(Jyeshtha Shukla Dashami) को मनाया जाता है, जो इस वर्ष 24 मई 2026 की शाम से शुरू होकर 25 मई 2026 की दोपहर तक रहेगा। इसी कारण उदया तिथि(Udaya Tithi) के आधार पर गंगा दशहरा 2026 (celebrate Ganga Dussehra 2026)को 25 मई, सोमवार के दिन मनाना ही सही माना गया है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी दिन मां गंगा का पृथ्वी पर अवतरण हुआ था, इसलिए इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। ऐसा माना जाता है कि गंगा नदी में स्नान करने से दस प्रकार के पापों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इस अवसर पर प्रयागराज, वाराणसी और हरिद्वार जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।
गंगा स्नान के लिए इस बार दो प्रमुख शुभ मुहूर्त बताए गए हैं। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:40 से 05:23 बजे तक और अभिजित मुहूर्त दोपहर 12:17 से 01:10 बजे तक शुभ रहेगा। इसके अलावा सूर्योदय के समय 06:06 बजे गंगा स्नान और सूर्य अर्घ्य देना भी अत्यंत लाभकारी माना गया है।
पंडितों के अनुसार 25 मई 2026 को हस्त नक्षत्र और रवि योग का संयोग भी बन रहा है, जिससे इस दिन किए गए स्नान, दान और पूजा का फल कई गुना बढ़ जाता है। शास्त्रों में “दशहरा” का अर्थ दस पापों के नाश से बताया गया है, जिसमें कायिक, वाचिक और मानसिक पाप शामिल हैं। इसी कारण यह पर्व अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved