img-fluid

बंगाल में बीजेपी की जीत से कांग्रेस को हो गया फायदा, नदिया जिले से आई दिलचस्प खबर

May 06, 2026

नदिया। पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनावों के नतीजों ने जहां भारतीय जनता पार्टी को खुश होने की तमाम वजहें दी हैं, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी नया उत्साह देखने को मिल रहा है। दरअसल, नदिया जिले के करीमपुर से एक दिलचस्प मामला सामने आया है जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दावा किया है कि उन्होंने अपना पार्टी कार्यालय तृणमूल कांग्रेस के कब्जे से वापस ले लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता कहते नजर आ रहे हैं कि इस दफ्तर पर TMC ने लंबे समय से जबरन कब्जा कर रखा था।


  • वीडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता ये दावा करते सुने जा सकते हैं कि चुनाव नतीजों के बाद उन्होंने अपने दफ्तर को ‘मुक्त’ करा लिया। बताया जा रहा है कि यह दफ्तर नदिया के करीमपुर इलाके में स्थित है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि अब वे बिना डर के पार्टी गतिविधियां चला सकेंगे। करीमपुर सीट से बीजेपी नेता समरेंद्रनाथ घोष ने जीत दर्ज की है। माना जा रहा है कि राज्य में बीजेपी की बड़ी जीत के बाद स्थानीय स्तर पर राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं, जिससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी खुलकर सामने आने का मौका मिला है।

    दूसरी ओर, राज्य में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। सूबे की राजधानी कोलकाता से लेकर आसनसोल और जलपाईगुड़ी तक तोड़फोड़ और आगजनी की खबरें हैं। आसनसोल नॉर्थ इलाके में टीएमसी के एक कार्यालय में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। कोर्ट मोड़ के पास स्थित यह दफ्तर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। वहीं जमुड़िया क्षेत्र में भी टीएमसी के कार्यालय में तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। चुनाव परिणाम आने के बाद से ही आसनसोल में कई जगहों पर तनाव बना हुआ है।

    Share:

  • एक डायलॉग की अनोखी कहानी,डार्लिंग डार्लिंग’बनने से पहले थे ये मजेदार और अतरंगी ऑप्शन

    Wed May 6 , 2026
    नई दिल्ली।फिल्मों (Films) में अक्सर छोटे-छोटे डायलॉग्स (Dialogues) ही सबसे ज्यादा याद रह जाते हैं और दर्शकों (Audience) के बीच लंबे समय तक चर्चा का विषय बन जाते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प किस्सा एक चर्चित फिल्म (Film) से जुड़ा सामने आया है, जहां एक साधारण सा लगने वाला डायलॉग अपनी अलग पहचान बनाने में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved