भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कांग्रेस ने एससी-एसटी में फूट डालकर सत्ता बचाने का काम किया: वीडी शर्मा

भोपाल। कांग्रेस देश में सबसे अधिक सत्ता में रही लेकिन अनुसूचित जाति, जनजाति और अल्पसंख्यकों की भलाई करने के बजाए इन वर्गों में फूट डालने का काम किया। क्योंकि कांग्रेस हमेशा से फूट डालो और राज करो की नीति पर काम करती आई है। कांग्रेस ने जनजाति वर्ग के वोट लिए लेकिन जनजाति क्षेत्र के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। देश में अगर सबसे पहले जनजाति वर्ग के विकास के लिए अलग से मंत्रालय बनाने का किसी ने काम किया तो वह भाजपा की अटल सरकार ने किया। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कही। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता हमेशा से ही गरीब, पिछड़ों, आदिवासियों का अपमान और तिरस्कार करने की रही है। कांग्रेस का इतिहास रहा है कि जिसने बाबा भीमराव अंबेडकर को चुनाव नहीं जीतने दिया और लगातार उनका अपमान किया। भाजपा ने बाबा साहेब का सम्मान करते हुए उनसे जुडे स्थानों को पंचतीर्थो के रूप में संवारा। आदिवासियों के पूज्य रघुनाथ शाह और शंकर शाह जैसे महापुरूषों का सम्मान भाजपा सरकार ने किया। उनसे जुड़े स्मारकों का विकास शिवराज सरकार करती आयी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस 15 महीने सत्ता में रही उसने भाजपा सरकार में गरीब, आदिवासी, बैगा और सहरिया जनजाति के लोगों को मिलने वाले 1000 रुपए को रोककर उनका हक छीनने की कोशिश की।

Share:

Next Post

दो सभाओं में शिवराज ने खुद को 36 बार कहा भूखा-नंगा, नाथ को परदेशी

Fri Oct 16 , 2020
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह ने मुरैना के दो गांव में ली चुनावी सभाएं भोपाल। किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने अशोक नगर की सभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भूखे-नंगे परिवार का क्या कहा भाजपा को चुनावी मुद्दा बना दिया है। दिनेश गुर्जर मुरैना के रहने वाले […]