बड़ी खबर राजनीति

कांग्रेस आलाकमान जो भी फैसला करेगा, वह स्वीकार होगा : अमरिंदर सिंह

नई दिल्ली। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने राज्य में कटु कलह के बीच कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ बैठक के बाद कहा कि कांग्रेस आलाकमान जो भी फैसला करेगा वह उसे स्वीकार करेंगे।

अमरिंदर सिंह ने आज यहां सोनिया गांधी से मिलने के बाद संवाददाताओं से कहा, “कांग्रेस आलाकमान जो भी फैसला लेगा, हम उसके अनुसार जाएंगे।”

यह पूछे जाने पर कि क्या सिद्धू के लिए किसी महत्वपूर्ण पद पर कोई घोषणा की जाएगी, उन्होंने जवाब दिया,”मैं सिद्धू साहब के बारे में कुछ नहीं जानता, जो भी फैसला होगा, वह कांग्रेस अध्यक्ष करेंगी और जो भी फैसला होगा, चाहे वह कुछ भी हो हम इसका पालन करेंगे।”

अमरिंदर सिंह ने विशेष हेलिकॉप्टर से चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी।

सोनिया गांधी के साथ उनकी मुलाकात नवजोत सिंह सिद्धू के दिल्ली में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलने के कुछ ही दिनों बाद हुई है।

पिछले हफ्ते, सिंह ने पंजाब विवाद के समाधान की सिफारिश करने के लिए सोनिया गांधी द्वारा नियुक्त तीन सदस्यीय पैनल के साथ मुलाकात की थी। हालांकि, वह गांधी परिवार से मुलाकात किए बिना ही चले गए।

गौरतलब है कि इन दिनों पंजाब कांग्रेस के नेताओं में मतभेद चरम पर है। नवजोत सिंह सिद्धू लगातार मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साध रहे हैं। पहले वह कोटकपूरा गोलीकांड और बेअदबी मामलों को लेकर सरकार पर हमलावर थे लेकिन अब प्रदेश में गहराए बिजली संकट को उन्होंने मुद्दा बना लिया है। (एजेंसी, हि.स.)

Share:

Next Post

विपक्ष ने महाराष्ट्र की छवि धूमिल की : उद्धव ठाकरे

Wed Jul 7 , 2021
मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा है कि विपक्ष ने महाराष्ट्र की छवि को धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ा है जो कल विधानसभा में हुआ, वह महाराष्ट्र के लिए लज्जास्पद है। इस घटना ने विधानसभा के कामकाज के दर्जे को निचले पायदान पर ला दिया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि सरकार को […]