देश राजनीति

कांग्रेस ने नागपुर की रैली में कुर्सियों के पीछे लगाए गए बारकोड, लोगों से की चंदा देने की अपील

मुंबई (Mumbai)। कांग्रेस ( Congress ) ने गुरुवार को नागपुर में रैली (rally in Nagpur) के दौरान क्राउडफंडिंग ( crowdfunding ) के लिए कुर्सियों के पीछे बारकोड (put barcodes backs of chairs) लगाया। पार्टी ने हाल ही में डोनेट फॉर देश (देश के लिए दान) अभियान शुरू किया है। इसी के तहत ‘है तैयार हम’ रैली के दौरान वहां उपस्थित लोगों से दान देने का आग्रह किया गया।

कुर्सियों के पीछे लगे पैम्फलेट में बारकोड के साथ राहुल गांधी की तस्वीर भी लगी हुई थी। पैम्फलेट में कैप्शन के तौर पर लिखा था, ‘एक बेहतर भारत के निर्माण के लिए 138 साल के इस संघर्ष में कांग्रेस को आपकी जरूरत है। भारत को आपकी जरूरत है। स्कैन करके दान करें।’ इसके साथ यह भी बताया गया कि दान देने वाले पांच भाग्यशाली लोगों को एक सर्टिफिकेट के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।


‘है तैयार हम’ रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भरोसा जताया कि सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस अगले साल चुनाव में महाराष्ट्र और पूरे देश में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा, यह विचारधाराओं की लड़ाई है। हम एक साथ महाराष्ट्र और देश में चुनाव जीतेंगे। कांग्रेस नेता ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि देश में यह दो विपरित विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है।

यह दो विपरित विचारधारा की लड़ाई है: राहुल
राहुल ने कहा, लोगों को लगता है कि यह राजनीतिक लड़ाई है। सत्ता की लड़ाई है; यह सच है, लेकिन इस लड़ाई की नींव दो विपरित विचारधारा है। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने कहा, मुझे लगता है कि आज पूरे देश की नजर कांग्रेस पार्टी पर है। कांग्रेस के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी ने यह संदेश दिया है कि हम संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

कांग्रेस नेता जयराम रमेश कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने आज लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंका। चार जनवरी को पीसीसी अध्यक्ष और सीएलपी नेताओं के साथ दिल्ली में बैठक है। साथ ही राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत न्याय यात्रा को शुरू किया जाएगा। कांग्रेस ने गुरुवार को नागपुर से है तैयार हम रैली के साथ लोकसभा चुनाव के लिए अभियान की शुरुआत की।

Share:

Next Post

भारत-फिलीपीन नौसेनाओं के अभ्यास से चीन नाराज, देने लगा शांति का ज्ञान

Fri Dec 29 , 2023
नई दिल्‍ली (New Delhi) । विवादित दक्षिण चीन सागर (South China Sea) में भारत और फिलीपीन (India and Philippines) की नौसेनाओं (navies) के बीच हालिया नौसैनिक अभ्यास (naval exercises) से चीन नाराज हो गया। नाखुश चीनी सेना ने गुरुवार को अपनी नाराजगी दर्ज कराई और कहा कि विभिन्न देशों के बीच रक्षा सहयोग से तीसरे […]