जैसलमेर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और कांग्रेस नेता सांसद राहुल गांधी का आज से शुरू होने वाला तीन दिवसीय जैसलमेर दौरा के अचानक रद्द होने की जानकारी मिली है। दौरे के रद्द होने के पीछे कारणों के बारे में खुलासा नहीं हो पाया है लेकिन बुधवार तड़के उनके दौरे के रद्द होने की जानकारी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व अन्य एजेंसियों व कांग्रेस के नेताओं को मिली। दौरे की आगामी तारीखों के बारे में कोई जानकारी नही मिल पाई है लेकिन उनके जैसलमेंर दौरे के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। रेतीले धोरो में खास तौर पर टेंट व्यवस्था की गई थी। उनका सीआरपीएफ का दस्ता भी मंगलवार को आ गया था। उल्लेखनीय है कि राहुल व उनकी बहन प्रियंका गांधी के बच्चों व उनके दोस्तों के साथ वे आज सुबह यहाँ आने वाले थे।(हि.स.)
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved