बड़ी खबर

कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने बनाया NSUI का इंचार्ज, AISF में रहते हुए जीता था JNU चुनाव

नई दिल्ली। तेज तर्रार छात्र नेता कन्हैया कुमार को कांग्रेस पार्टी ने अपनी छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। 17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव में वह बेगुसराय से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि वह भाजपा के गिरिराज सिंह से चुनाव हार गये थे।


इससे पहले वह 2015 में जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में पढ़ाई के दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष का चुनाव जीते थे। उस वक्त वह एआईएसएफ में थे। कांग्रेस सांसद और महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि पार्टी अध्यक्ष ने कन्हैया कुमार को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया का प्रभारी नियुक्त किया है।

Share:

Next Post

CM अशोक गहलोत पर एक और नई मुसीबत, इस मामले को लेकर कोर्ट ने कहा- 'हाजिर हो'

Thu Jul 6 , 2023
नई दिल्ली। जहां एकतरफ राजस्थान कांग्रेस में सभी विवाद सुलझने का दावा किया जा रहा है तो वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नई मुसीबत में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें एक मानहानि के मामले में सामान जारी किया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें आगामी सात अगस्त को […]