भोपाल न्यूज़ (Bhopal News)

कांग्रेस विधायक ने कर दिया भाजपा कार्यालय का उद्घाटन!

भोपाल। राजनीतिक रस्साकशी में नेता दूसरी पार्टियों के कार्यक्रम में शिरकत नहीं करते हैं। लेकिन बैतूल से ऐसा मामला सामने आया है। जहां भाजपा के मंडल कार्यालय का शुभारंभ पार्टी के किसी दिग्गज ने नहीं बल्कि कांग्रेसी विधायक ने किया है। घोड़ाडोंगरी के कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी ने शाहपुर में बने भाजपा कार्यालय का फीता काटा, जिसे देख सभी हैरान रह गए। कार्यक्रम में जमकर विवाद भी हुआ। जिसके बाद कांग्रेस नेता ने सत्तारूढ़ भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि धोखा देकर मुझे बुलाया गया है। मैं एक बाप का हूं, दो का नहीं। घटना शाहपुर जनपद परिसर की है। जहां मुख्यमंत्री मदद योजना के तहत भाजपा सांसद डीडी उइके और कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी को बर्तन और सामग्री वितरण करना था। इसी कार्यक्रम के बाद जनपद पंचायत की 18 दुकानों का भी लोकार्पण होना था। इसी के तहत भाजपा सांसद और कांग्रेस विधायक से एक शटर में लगा फीता कटवा दिया गया। इसी जगह अंदर भाजपा मंडल शाहपुर के बैनर पोस्टर लगे हुए थे। यहां फीता काटने के बाद कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी करीब 20 मिनट तक बैठे, लेकिन जैसे ही उन्हें गलती का अहसास हुआ उन्होंने कार्यक्रम से रवानगी कर ली।

नेताओं में तू-तू मैं-मैं
इस बीच वहां मौजूद कांग्रेस विधायक समर्थक और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नरेंद्र मिश्रा की भाजपा नेताओं से तू-तू मैं-मैं हो गई। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि अगर भाजपा सच बता देती तो वे विधायक को वहां जाने नहीं देते।

विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
वहीं कांग्रेस विधायक ब्रह्मा भलावी ने भी भाजपा पर धोखाधड़ी कर कार्यक्रम में ले जाने का आरोप लगाया। कांग्रेस विधायक ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्तारुढ़ दल ने मुझे भाजपा में शामिल होने का ऑफर दिया था। इसके लिए 50 करोड़ की पेशकश की थी। लेकिन मैंने कहा कि एक अरब दोगे तब भी नहीं आऊंगा। उन्होंने कहा कि मैं एक बाप का हूं दो का नहीं। भाजपा पर बरसे हुए ब्रह्मा भलावी धरने पर भी बैठ गए।

Share:

Next Post

मप्र में 31 अक्टूबर तक ढाई लाख के पार पहुंच जाएगा कोरोना केस

Wed Sep 9 , 2020
30 सितम्बर तक ही साढ़े 5 हजार बेड की जरूरत भोपाल। प्रदेश सरकार ने भोपाल सहित 52 जिलों के लिए जो कोविड मैनेजमेंट प्लान 31 अक्टूबर तक अनुमान के आधार पर तैयार किया है उसके मुताबिक कुल मरीजों का आंकड़ा प्रदेशभर में ढाई लाख से ज्यादा होगा और अभी 30 सितम्बर तक ही साढ़े 5 […]