
डिंडोरी। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के डिंडोरी में एक अजीब ही राजनीतिक घटना हुई. डिंडोरी जिले में मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल (Governor Mangu Bhai Patel) की मौजूदगी में एक कार्यक्रम का आयोजन बीते मंगलवार को किया गया. इस कार्यक्रम में बीजेपी नेता (BJP Leader) व राज्यसभा सांसद सम्पतिया उइके (Rajya Sabha MP Samtiya Uikey) व क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक (Congress MLA) और प्रदेश के पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम (MLA Omkar Singh Markam) भी शामिल हुए. राज्यपाल के सामने ओमकार सिंह को मंच से जनता को संबोधित करने की अनुमति नहीं मिली. इसके बाद विधायक भड़क गए और बगैर अनुमति ही मंच से संबोधन शुरू कर दिया.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved