देश

BJP नहीं, महाराष्ट्र में कांग्रेस-NCP हमारी असली दुश्मन: शिवसेना नेता


मुंबई। शिवसेना (युवा शाखा) के नेता विकास गोगावले ने गुरुवार को कहा कि भाजपा नहीं, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस पार्टी शिवसेना की असली दुश्मन है। गोगावले ने कहा कि क्षेत्र में भाजपा का वोट प्रतिशत कम है।

गोगावले ने कहा, “हम यहां अपनी पार्टी का विस्तार कर रहे हैं। महाड तालुका में बीजेपी का वोट शेयर कम है। एनसीपी और कांग्रेस पार्टी यहां हमारे असली दुश्मन हैं क्योंकि वे शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों का श्रेय लेते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि गठबंधन को खत्म करने की कोशिश की जा रही है।


उन्होंने कहा, “कांग्रेस के चार पूर्व पार्षद और शिवसेना के एक पार्षद पिछले महीने यहां राकांपा के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल की मौजूदगी में राकांपा में शामिल हुए। हम अपने गठबंधन को बचाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन वे इसे खराब करने के लिए काम कर रहे हैं।”

Share:

Next Post

सगे भाईयों ने महिला पर चाकुओं से हमला कर किया अधमरा

Thu May 26 , 2022
पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का मामला, महिला की हालत गंभीर जबलपुर। पिता से महिल का बात करना और उसके घर आना-जाना बेटों को इस कदर नागवार गुजरा की उन्होंने महिला पर चाकुओं से दनादन वार कर उसे अधमरा कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने जहां दोनों युवकों के विरुद्ध हत्या के […]