img-fluid

कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन समेत 40 दिग्गज करेंगे प्रचार

October 26, 2025

नई दिल्ली। बिहार (Bihar Chunav 2025) में दो चरणों में विधानसभा चुनाव (assembly elections) होना है। पहले चरण के लिए 6 नवंबर को मतदान होना है। पहले चरण में प्रचार के लिए कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इसमें 40 दिग्गजों के नाम शामिल हैं। मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge), सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), मनोज राम, अल्का लांबा, राहुल गांधी (Rahul Gandhi), कन्हैया कुमार आदि लोग शामिल हैं।

इससे पहले जेडीयू, बसपा, आप समेत कई पार्टियां अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर चुकी हैं। अब राजनीतिक पार्टियों का पूरा ध्यान पहले चरण की सीटों पर है। पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान होना है। सभी पार्टियां इन सीटों पर प्रचार की तैयारियाों में जुट गई हैं।


कांग्रेस पार्टी इस बार वोट चोरी, संविधान के साथ छेड़छाड़, युवाओं के लिए रोजगार शिक्षा जैसे मुद्दों पर केंद्रित है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी की पहली जनसभा पटना या गया में हो सकती है। जबकि प्रियंका गांधी उत्तर बिहार के जिलों में महिला सम्मेलन और रोड शो कर सकती हैं।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने हर क्षेत्र में जोनल प्रभारी तय कर दिए हैं। ये सभी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार कार्यक्रमों के लिए ब्लू प्रिंट बना रहे हैं। प्रचार अभियान के लिए रैलियों के अलावा इंटरनेट मीडिया और डिजिटल प्लेटफार्म पर भी खूब ध्यान दिया जा रहा है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष राजेश राठौड़ दावा कर चुके हैं कि छठ पूजा के बाद पूरा बिहार कांग्रेस के प्रचार से गूंजेगा। बताया कि इस बार कांग्रेस का नारा है- जनता की बात, कांग्रेस के साथ। राठौड़ ने दावा किया कि कांग्रेस पूरी ताकत से मैदान में उतरेगी और तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार में परिवर्तन की लहर पैदा करेगी।

Share:

  • भारत मित्र देशों के साथ मजबूती से खड़ा, हम ग्लोबल साउथ का अहम हिस्सा...PM मोदी ने ASEAN शिखर सम्मेलन को किया संबोधित

    Sun Oct 26 , 2025
    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने रविवार को 47वें ASEAN शिखर सम्मेलन (ASEAN Summit) को वर्चुअली संबोधित किया है. इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और ASEAN मिलकर दुनिया की 25 प्रतिशत जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करते हैं. यह दिखाता है कि भारत और ASEAN के अन्य देश कितना मजबूत […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved